Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आजसू प्रखंड अध्यक्ष ने मृतक के परिजनों को प्रदान किया आर्थिक सहयोग

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 19 Jul 2021 07:00 AM (IST)

    रविवार को आजसू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक बारिक ने बरागाड़िया गांव निवासी हरिपद सिंह के स्वजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। ज्ञात हो कि 14 जुलाई को झारसुगुड़ा के आयरन इस्पात कंपनी में कार्य के दौरान हरिपद सिंह की मृत्यु हो गई थी..

    Hero Image
    आजसू प्रखंड अध्यक्ष ने मृतक के परिजनों को प्रदान किया आर्थिक सहयोग

    संसू, बहरागोड़ा : रविवार को आजसू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक बारिक ने बरागाड़िया गांव निवासी हरिपद सिंह के स्वजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। ज्ञात हो कि 14 जुलाई को झारसुगुड़ा के आयरन इस्पात कंपनी में कार्य के दौरान हरिपद सिंह की मृत्यु हो गई थी। आजसू प्रखंड अध्यक्ष ने मृतक के स्वजनों को इस दौरान आर्थिक सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी हरिपद सिंह के परिवार को हरसंभव सहयोग करने का प्रयास करेगा। घाटशिला में हुई रिमझिम बारिश : रविवार की दोपहर घाटशिला में रिमझिम बारिश हुई। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। स्थानीय लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से स्थानीय लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। रविवार को हुई रिमझिम बारिश से मौसम भी सुहावना हो गया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने दी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की सलाह : रविवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने पूर्वांचल स्थित कुमारडूबी ग्राम पंचायत का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस क्रम में उन्होंने विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की सलाह दी। साथ ही लोगों की सेवा करने व जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को सुलझाने का निर्देश दिया। मौके पर पूर्व विस सूत्री अध्यक्ष विभाष दास, रोहित कुईला, दीपक महापात्र, बिल्टा, शिवशंकर प्रधान, सदाशिव दास, पंकज दास, बाबू, मनोज राउत, आशीष नंदी, शरू दास, बाबू राउत, नव प्रधान आदि उपस्थित थे। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दसमत मुर्मू के पिता का निधन : रविवार को घाटशिला महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दसमत मुर्मू के पिता चुनू मुर्मू का जमशेदपुर मर्सी हॉस्पिटल में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन मर्सी हॉस्पिटल पहुंचे और स्वजनों का ढांढस बंधाया। रविवार को ही पैतृत गांव में चुनू मुर्मू के शव का अंतिम संस्कार किया गया। घाटशिला कॉलेज के छात्र सचिव फूदान मुर्मू, आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष रघुनाथ हांसदा, सुपाई सोरेन, सुराई हेंब्रम , दशरथ, सहदेव मुर्मू समेत महाविद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ल आदिवासी कल्याण छात्रावास के विद्यार्थियों ने चुनू मुर्मू के निधन पर दुख प्रकट किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें