Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमशेदपुर के अंशुमन की उपलब्धि पढकर आप कह उठेंगे वाह, वर्ल्ड वाइड वेब बेस्ट सेलिंग मोटिवेशनल लेखक में शामिल हो गया यह युवा

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Fri, 09 Jul 2021 09:37 AM (IST)

    जमशेदपुर केवल इस्पात ही नहीं बनाता। यहां फौलाद दिल वाले लोग बसते भी हैं। बस ठान लिया सो ठान लिया। एक से बढकर एक उदाहरण। इसकी ताजा कडी में जुडा है अंशुमन का नाम। जमशेदपुर के ताज में नया नगीना जड गया है।

    Hero Image
    वर्ल्ड वाइड वेब बेस्ट सेलिंग मोटिवेशनल लेखक में शामिल अंशुमन भगत। फाइल फोटो

    जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। जमशेदपुर केवल इस्पात ही नहीं बनाता। यहां फौलाद दिल वाले लोग भी बसते हैं। बस ठान लिया सो ठान लिया। एक से बढकर एक उदाहरण। इसकी ताजा कडी में जुडा है अंशुमन का नाम। इस युवा ने वह कर दिखाया है जिससे जमशेदपुर के ताज में नया नगीना जड गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ल्ड वाइड वेब बेस्ट सेलिंग मोटिवेशनल लेखक में शामिल हो गया यह युवा। अंशुमन अब एक नइ पुस्तक लिखने में जुटा है जिसमें बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और आम कलाकार की जीवनी होगी। जिस प्रकार से लोगो में बढ़ता तनाव और नकारात्मक सोच से ग्रासित होते देख रहे हैं, उसका एकमात्र कारण है कि आज कल लोग काम और पैसे कमाने में इतने ज्यादा व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें खुद के लिए सोच तक का वक्त नहीं मिल पाता है। वैसे में युवा लेखक अंशुमन भगत की किताब ना केवल सकारात्मक ऊर्जा बल्कि लोगों के अंदर के नइ विचारधारा का प्रवाह करने में भी मदद कर रही है। देश में पिछले एक साल से भी अधिक समय से कोरोना महामारी ने अपना कहर मचा रखा है। इसी बीच युवा लेखक ने अपने विचारों को पुस्तक के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया ताकि लोगों का मनोबल बना रहे और युवा अपने कार्य क्षेत्र में अपना ध्यान केंद्रित कर सकें। अंशुमन का मानना है कि हर किसी के जीवन में कठिनाइयां होती हैं। कोई भी व्यक्ति सफल होकर जन्म नहीं लेता, सफल होने के लिए जीवन में कठिन परिश्रम और कई त्याग करने पड़ जाते हैं। और यह जरूरी है कि कुछ बेहतर प्रयास करते रहे, जिसके लिए अच्छे और सकारात्मक सोच का होना आवश्यक है जिससे ऊर्जा मिलती रहे। हमारे समाज में दो तरह के लोग होते हैं, पहले वे जो अपने पूर्वजों की संपत्ति का प्रयोग कर आगे बढ़ते हैं, उन्हें आधा सहयोग बना बनया मिलता है। और दूसरे वे जिन्हें सब कुछ शून्य से शुरुआत करनी पड़ती है। ऐसे में व्यक्ति को अपने हालातों से समझौता करने के बजाए अपना ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत पड़ती है। फिर चाहे हालात कुछ भी क्यों न हो। हमें सफल बनने से कोई नहीं रोक सकता बस आपके इरादे मजबूत होने चाहिए।

    मिल चुका है ये खिताब

    सकारात्मक सोच के साथ अंशुमन भगत के इस बेहतरीन प्रयास के कारण उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के खिताब से भी नवाजा गया। एक और बड़ी उपलब्धी के साथ लेखक अंशुमन ने न केवल जमशेदपुर का बल्कि पूरे झारखंड का नाम भी रौशन किया है। अंशुमन भगत युवाओं के लिए प्रेरणा के पात्र बनते जा रहे है। उन्हें कुछ ही दिनों पहले ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड का खिताब भी मिला था। लगातार दूसरी बार एक और खिताब अपने नाम कर उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। यह रिकॉर्ड पुस्तक में विचारों का सबसे बड़ा संग्रह लिखने का (लार्जेस्ट कलेक्शन ऑफ थॉट्स रिटेन इन ए बुक) रिकॉर्ड जमशेदपुर, झारखंड के युवा लेखक अंशुमन भगत ने बनाया है। 'योर ओन थॉट् : ए लॉट ऑफ थॉट्स' शीर्षक वाली पुस्तक, अंग्रेजी और हिंदी में लिखे गए कोट्स, प्रेरणात्मक विचारों का एक संग्रह है जो पाठक को सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करती है। पुस्तक का पहला संस्करण 2018 में इनविंसिबल प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित किया गया था, जैसा कि 28 मई, 2021 को इसकी पुष्टि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' के संपादकीय बोर्ड द्वारा किए गए सत्यापन के अनुसार, केवल सर्वश्रेष्ठ को चुना गया है और यह झारखंड के जमशेदपुर शहर के युवा लेखक अंशुमन भगत के पुस्तक को मिली है।

     

    comedy show banner
    comedy show banner