विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर: एक झटके में उजड़ा रोजी-रोटी का सहारा, आदित्यपुर में 30-40 दुकानों पर चली JCB

By Brajesh KumarEdited By: Mansi Kumari
Published: Wed, 25 Nov 2026 02:04 PM (IST)

आदित्यपुर के आशियाना मोड़ पर जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर 30-40 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अधिकारियों और दुकानदारों के बीच नोकझोंक हुई, जिससे लाखों का सामान बर्बाद हुआ।

आदित्यपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस और दुकानदारों के बीच नोकझोंक। (फोटो सोर्स- जागरण)

आदित्यपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस और दुकानदारों के बीच नोकझोंक। (फोटो सोर्स- जागरण)

HighLights

  1. आदित्यपुर आशियाना मोड़ पर 30-40 दुकानें ध्वस्त की गईं।

  2. अतिक्रमण के दौरान अधिकारियों-दुकानदारों में तीखी नोकझोंक हुई।

  3. दुकानदारों का लाखों का सामान बर्बाद, रोजी-रोटी का संकट।

संवाद सूत्र, आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आशियाना मोड़ के समीप बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर करीब 30 से 40 दुकानों को ध्वस्त कर दिया।

अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और दुकानदारों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। दुकानदारों ने अंचल अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए, वहीं कार्रवाई के दौरान एक समाजसेवी महिला को हिरासत में लिए जाने की भी सूचना सामने आई है

अभियान के दौरान सीआई बलवंत सिंह ने बताया कि संबंधित जमीन सरकारी है। इसे खाली कराने के लिए दुकानदारों को कई दिन पहले ही नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय के भीतर दुकानें नहीं हटाई गईं। इसी के चलते प्रशासन को बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी पड़ी

अधिकारी के अनुसार, अतिक्रमण हटाने के बाद खाली कराई गई इस जमीन पर मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। हालांकि, जब उनसे यह पूछा गया कि जिन दुकानदारों की दुकानें उजाड़ी गई हैं, क्या उन्हें नए मार्केट कॉम्प्लेक्स में जगह दी जाएगी, तो उन्होंने इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

jamshedpur Encroachment

लाखों का सामान बर्बाद

कार्रवाई के दौरान दुकानों के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान बर्बाद हो गया। अपनी आंखों के सामने दुकानों को टूटते देख कई दुकानदार भावुक नजर आए। इस कार्रवाई के बाद प्रभावित दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। 

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में टाटा मोटर्स के सभी गेट बंद, 5000 कर्मचारियों की एंट्री रुकी; कंपनी को करोड़ों का नुकसान

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में यातायात नियमों की अनदेखी पर सख्ती: 210 लाइसेंस रद, उपायुक्त ने दिए सड़क सुरक्षा के कड़े निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।