Move to Jagran APP

सुपर एक्टर का खिताब जमशेदपुर के आदित्य सिंह राजपूत, जानिए सुपर एक्टर कौन का परिणाम

जमशेदपुर के आदित्य सिंह राजपूत को सुपर एक्टर के खिताब ने नवाजा गया है। जमशेदपुर के युवा रंगकर्मियों एवं फिल्म निर्माताओं के संगठन डीडी एसोसिएशन एवं गीता थिएटर की आेर से आयोजित सुपर एक्टर कौन प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले गांधी घाट में हुआ।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 09:01 PM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 10:21 PM (IST)
सुपर एक्टर का खिताब जमशेदपुर के आदित्य सिंह राजपूत, जानिए सुपर एक्टर कौन का परिणाम
सुपर एक्टर कौन के सफल प्रतिभागी को सम्मानित करते अतिथि।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। जमशेदपुर के आदित्य सिंह राजपूत को सुपर एक्टर के खिताब ने नवाजा गया है। जमशेदपुर के युवा रंगकर्मियों एवं फिल्म निर्माताओं के संगठन डीडी एसोसिएशन एवं गीता थिएटर की आेर से आयोजित सुपर एक्टर कौन प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थित गांधी घाट में हुआ। यह प्रतियोगिता पूरी तरह से ऑनलाइन थी जिसमें प्रतिभागियों को आयोजक मंडली द्वारा दिए गए नंबर पर अपने अभिनय का सर्वश्रेष्ठ वीडियो बनाकर 5 जुलाई से लेकर 21 जुलाई के बीच आयोजक मंडली को भेजना था।

loksabha election banner

प्रतिभागियों के उत्साह को देखते हुए आयोजक मंडली ने अभिनय वीडियो भेजने की तारीख 27 जुलाई तक कर दी थी। आयोजन आयोजक मंडली ने जमशेदपुर स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया था परंतु इंटरनेट मीडिया में अधिक संख्या में पोस्टर साझा होने के कारण जमशेदपुर के अलावा मुंबई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, आेडिशा, कोलकाता, गुजरात, हरियाणा, जयपुर, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से भी प्रविष्ठ आइ। नियमावली के अनुसार भेजे गए वीडियो संग्रह को 28 जुलाई के दिन निर्णय मंडली सौंप दिया गया जिसकी संख्या लगभग 40 से 45 के आसपास थी। सभी वीडियो देखने के बाद निर्णायक मंडली ने 8 श्रेष्ठ वीडियो चुना। सुपर एक्टर का किताब जमशेदपुर के आदित्य सिंह राजपूत को दिया गया। ये रहे सर्वश्रेष्ठ 8 अभिनय वीडियो प्रतिभागी।

1. आदित्य सिंह राजपूत - आदित्य सिंह राजपूत जमशेदपुर के डिमना के निवासी हैं। आदित्य ने अभिनय का ज्ञान मीडिया मंत्रा के हरि मित्तल से प्राप्त किया। आदित्य अब तक हिंदी, भोजपुरी, नागपुरी गाने तथा स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा एवं भोजपुरी फिल्म गैंगस्टर दुल्हनिया में काम कर चुके हैं। आदित्य को सुपर एक्टर 2021 का पुरस्कार जमशेदपुर के ख्याति प्राप्त नाटककर्मी मोहम्मद निजाम के हाथों प्राप्त हुआ।

2. अंकिता त्रिपाठी - 22 वर्षीय अंकिता त्रिपाठी जमशेदपुर की बागबेड़ा निवासी है जो 2018 में अपने मामा के साथ जुड़कर रंगमंच करना शुरू किया। अभी अंकिता दिल्ली में रह रही है जिसके कारण वहां के रंगमंच पर सक्रिय है। अंकिता अविवाहित रहना चाहती हैं क्योंकि उनका मानना है कि विवाह के बाद उन्हें रंगमंच से दूर कर दिया जाएगा। अंकिता के दिल्ली में होने के कारण उनका सम्मान-पत्र उनके मामा नीरज शुक्ला ने शिवपूजन सिंह के हाथों प्राप्त किया।

3. शुभम सिंह - शुभम सिंह जमशेदपुर के बिरसानगर निवासी हैं जिनकी आयु 21 वर्ष है। शुभम ने टीवी जगत के लोकप्रिय धारावाहिक राधे कृष्णा, राम सिया की लव कुश, देवी आदि पराशक्ति में अभिनय किया है। अभी वह शक्तिमान एकेडमी अंधेरी पूर्वी से जुड़े हुए हैं एवं अपने अभिनय को निखारने की कोशिश कर रहे हैं। शुभम सिंह को भाजपा नेता विकास सिंह के हाथों सम्मान-पत्र प्राप्त हुआ।

4. स्नेहा कुमारी - स्नेहा कुमारी जमशेदपुर करीम सिटी कॉलेज की छात्रा एवं बारीडीह निवासी है। पिछले दो वर्ष से शिवलाल सागर के साथ जुड़कर अभिनय का ज्ञान प्राप्त कर रही है। आईआईएम द्वारा आयोजित तीन राष्ट्रीय स्तरीय मोनोएक्ट प्रतियोगिता में विजेता रह चुकी है। स्नेहा को जमशेदपुर की महिला नाट्यकर्मी छवि दास के हाथों सम्मान पत्र प्राप्त हुआ।

5. साकेत कुमार सिंह : साकेत ने 2013 से अभिनय में अपना सफर शुरू किया। 2015 में जाकर लगभग आठ साल थिएटर करते रहे। इसी दौरान उन्होंने कुछ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया। अभिनय इनके लिए एक नशा है। साकेत को सम्मान पत्र सामाजिक संस्था प्रयास की अध्यक्ष रेणु शर्मा के हाथों प्राप्त हुआ।

6. सलोनी कुमारी : सलोनी मानगो जमशेदपुर की निवासी है जो मध्य निम्नवर्गीय परिवार से आती है। सलोनी अभी जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही है। अभिनय में इनकी रूचि विद्यालय के दिनों से हैं। परंतु मंच तथा मार्गदर्शन प्राप्त नहीं होने के कारण आज तक अभिनय के क्षेत्र में नहीं जा पायर। अब वह गीता थिएटर क्षेत्र से जुड़ी है। सलोनी को सम्मान पत्र गीता थिएटर की अध्यक्ष गीता दीक्षित के हाथों प्राप्त हुआ।

7. शिवलाल शर्मा : शिवलाल शर्मा झारखंड के चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम निवासी हैं । शर्मा 1986 से लगातार रंगमंच पर सक्रिय हैं। जागता अभियान के तहत कई विषयों पर नुक्कड़ नाटक व एकांकी नाटक का मंचन कर चुके हैं तथा स्थानीय भाषा में कइ एल्बम में अपना भागीदारी निभाई है। उनको सम्मान पत्र सुपर एक्टर कौन के आयोजक प्रेम दीक्षित के हाथों प्राप्त हुआ।

8. जेसिका रॉय मलिक- जमशेदपुर के गोलमुरी निवासी जेसिका की आयु 13 साल है। जिसकी माता दक्षिण भारतीय तथा पिता पंजाबी परिवार से हैं। जिसके कारण दोनों ही धर्म का माहौल उनके परिवार में है। जेसिका को अभिनय करना बहुत पसंद है। वह प्रतिदिन अपने दर्पण के सामने अभिनय करती है। जेसिका को झारखंड में पर्यटन पर वीडियो निर्माता निक्षान कुमार के हाथों सम्मान-पत्र प्राप्त हुआ।

कोविड काल के बिछडे कलाकारों की दी गयी श्रद्धांजलि

आयोजन का आरंभ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों को आयोजक मंडल के सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस मौके कोरोना काल में बिछड़े कलाकारों, अभिभावकों एवं मित्रों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मंच संचालन अभय श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के आयोजक प्रेम दीक्षित ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में शिवपूजन सिंह, विशेष आमंत्रित अभिभावक के रूप में नाटक कर्मी मोहम्मद निजाम, विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में विकास सिंह वं छवि दास, आमंत्रित अतिथि के रूप में प्रयास संस्था के अध्यक्ष रेनू शर्मा, निक्सन कुमार के साथ आयोजक मंडल से डीडी एसोसिएशन के सचिव प्रेम दीक्षित, गीता थिएटर अध्यक्षा गीता दीक्षित, निशा परवीन, नीरज शुक्ला, मोहम्मद दिलशाद इत्यादि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.