Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उधार के पैसे लौटाने के बहाने महिला को बुलाया होटल, दुष्‍कर्म के बाद बनाया वीडियो; जान से मारने की दी धमकी

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 05:25 PM (IST)

    जमशेदपुर के गोलमुरी की महिला से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर उसे वायरल कर देने का मामला सामने आया है। आरोपित की पहचान जगजीत सिंह सोनू के रूप में हुई है। वह सीतारामडेरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। सोनू टाटा मोटर्स प्लांट में अस्‍थायी कर्मचारी के रूप में नियुक्‍त है। महिला संग उसकी जान-पहचान कपड़ा सिलवाने के लिए देने आने के दौरान हुई थी।

    Hero Image
    गोलमुरी की महिला से दुष्कर्म वीडियो बना किया वायरल।

    जासं, जमशेदपुर। गोलमुरी की एक महिला से दुष्कर्म करने, वीडियो बनाकर वायरल करने और हत्या करवा देने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में महिला की शिकायत पर गोलमुरी थाना में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र निवासी जगजीत सिंह सोनू के विरुद्ध दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला से आरोपित की इस तरह से हुई जान-पहचान

    महिला के अनुसार, आरोपित भाजपा से जुड़ा हुआ है। पुलिस को शिकायत में बताया कि वह घर में सिलाई कढ़ाई करती है। टाटा मोटर्स प्लांट का अस्थाई कर्मचारी जगजीत सिंह सोनू अपने परिवार का कपड़ा सिलाई करवाने उसके पास आता था। उससे परिचय हो गया। वह उनके घर आने जाने लगा। उससे सोनू ने एक लाख रुपये की मदद मांगी, तो उसने दो किस्त में एक लाख रुपया उसे दे दिया।

    आरोपित ने महिला को बुलाया होटल

    कुछ दिन बाद रुपये मांगने लगी तो 18, 2023 मार्च को उसने कहा कि भुइयांडीह श्मशान घाट के पास होटल में आ जाओ और अपने रुपये ले लो। वहां जाने पर उसने रुपये की बजाय तीन चेक दिया। कोल्ड ड्रिंक व नाश्ता मंगवाया। कोल्ड ड्रिंक पीने को कहा।

    जैसे ही पिया, सिर चकराने लगा और नशा महसूस होने लगा। बेहोशी की हालत में सोनू ने दुष्कर्म किया और उसे बेहोशी की अवस्था में छोड़कर चला गया। होश में आई तो देखा कि उसके शरीर पर कपड़े नहीं है। कपड़ा पहन कर घर आ गई। घर में आकर स्वजन और बच्चों को घटना के बारे में बताया।

    ये भी पढ़ें:

    फ्लोर पर मन रही थींं रंग रलियां... ग्राहक बन बार पहुंची SDO ने की छापामारी, पकड़ी गईं बार बालाओं ने उगला यह सच

    Jharkhand Electricity Supply: 15 अप्रैल तक इस जिले में बिजली आपूर्ति रहेगी ठप, विभाग ने लोगों की दी ये सलाह