Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पशुपालन योजनाओं का लाभ लें: डॉ. ¨सह

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 08 Jun 2018 05:57 PM (IST)

    हजारीबाग : कनहरी रोड स्थित होलीक्रास कृषि विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को एकदिवसीय पशु कार्यशाला का आ ...और पढ़ें

    Hero Image
    पशुपालन योजनाओं का लाभ लें: डॉ. ¨सह

    हजारीबाग : कनहरी रोड स्थित होलीक्रास कृषि विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को एकदिवसीय पशु कार्यशाला का आयोजन किया गया। पशुपालन कार्यशाला में पशुओं से संबंधित हर तरह की जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम का आयोजन होलीक्रास कृषि विज्ञान केन्द्र की निदेशिका सिस्टर सजीता की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में जिला गव्य विकास पदाधिकारी कौशलेंद्र कुमार ¨सह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ. उपेन्द्र कुमार ¨सह एवं मत्स्य पालन विभाग से डॉ. रजनी गुप्ता भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम की शुरुआत होलीक्रास कृषि विज्ञान केंद्र की निदेशक के स्वागत भाषण से हुआ। हॉली क्रॉस कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. आरके ¨सह द्वारा पशुपालन कार्यक्रम में उपस्थित सभी पशुपालकों को इस कार्यक्रम से लाभ उठाने के लिए आह्वान किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यक्रम में जिला गव्य विकास पदाधिकारी डॉ. ¨सह द्वारा गायों के रख-रखाव एवं सरकार से मिलने वाली हर तरह के योजनाओं के बारे में हमारे किसान भाई-बहनों को अवगत कराया गया। डॉ. उपेन्द्र कुमार ¨सह अनुमण्डल पशुपालन पदाधिकारी द्वारा टीकाकरण के महत्व एवं सरकार द्वारा मिलने वाली हर तरह की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं साथ ही साथ प्रशिक्षण के महत्व के बारे में प्रकाश डाला और किसानों को इस योजना से लाभान्वित होने का आग्रह किया। मत्स्य संसाधन विभाग डॉ. रजनी गुप्ता मछली पालन के महत्व के साथ-साथ इसके प्रशिक्षण पर प्रकाश डाला एवं मत्स्य विभाग द्वारा किसानों को लिने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी। हालीक्रास कृषि विज्ञान केंद्र के पशुपालन विभाग के वैज्ञानिक दिनेश्वर राय द्वारा गाय, सूकर, बकरी पालन एवं मुर्गी पालन के बारे में विशेष जानकारी दी गयी एवं इसके पालन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन हालीक्रास कृषि विज्ञान केंद्र के पशु पालन वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार ¨सह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में हजारीबाग जिले के विभिन्न प्रखंडों के भिन्न-भिन्न गांवों से कुल 150 किसानों ने भाग लिया एवं इस कार्यक्रम से लाभान्वित हुए। अन्त में हॉली क्रॉस कृषि विज्ञान केन्द्र के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार ¨सह धन्यवाद ज्ञापन द्वारा कार्यक्रम का समापन किया।