Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूरज दिखा रहा आंख, झुलस रहा बागों का शहर

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 29 Apr 2022 06:59 PM (IST)

    सूरज दिखा रहा आंख झुलस रहा बागों का शहर

    Hero Image
    सूरज दिखा रहा आंख, झुलस रहा बागों का शहर

    सूरज दिखा रहा आंख, झुलस रहा बागों का शहर

    संवाद सहयोगी, हजारीबाग : भीषण गर्मी और बिजली संकट से हजारीबाग के लोग परेशान हैं। शुक्रवार इस वर्ष का अब तक सबसे गर्म दिन रहा। पहली बार पारा दोपहर में 43 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं सुबह से ही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। पंखें के नीचे बैठने से भी लोग पसीने से तर-बतर हो जा रहे थे। दोपहर को लोग सूर्य की तपिश से परेशान दिखाई दे रहे हैं। न दिन में सुकुन मिल रही है और न रात को चैन। लोग सुबह के आठ बजते ही अपने अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। शाम चार बजे के बाद ही लोग घरों से निकल पा रह हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग छाता, गमछा, लेकर ही सड़कों पर निकल पा रहे हैं। गर्मी के चलते दोपहर में सड़कें सुनी हो जा रहीं है। वहीं इससे बचने व गला तर करने के लिए लोग ज्यादा ठंडे पेय पदार्थ सत्तू, अमझोरा, लस्सी,गोला पीकर राहत पा रहे हैं। वहीं चाय के शौकीन भी अब ठंडे पेय पीकर गर्मी से राहत पा रहे हैं। गर्मी के चलते बच्चे युवा बुजुर्ग सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। उमस भरी गर्मी से लोगों की मानें तो फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस कारण लोग दोपहर में सफर भी नहीं कर पा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोगुनी होगी है कोल ड्रिंक्स और आइसक्रिम की डिमांड

    दो साल तक कोरोना की वजह से मंदी की मार झेल रहे कोल ड्र्रिंक्स व आइसक्रीम का कारोबार इस बार सभी रिकार्ड तोड़ रहा है। पिछले वर्ष हजारीबाग में जहां पूरे वर्ष में पेप्सी ब्रांड के कोल ड्रिंक्स की 60 हजार कैरेट की बिक्री हुई थी वह इस वर्ष अप्रैल माह में उसके करीब पहुंच गई है। कई दुकानों से कोल ड्रिंक्स व आइसक्रीम आउट आफ स्टाक हो चुके हैं। कारोबार में दो से तीन गुना तक की बढ़ोतरी हुई है।

    लू से बचने से उपाय व उपचार

    हजारीबाग : वर्तमान में अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण बड़ी संख्या में लोग लू की चपेट में आकर बीमार पड रहे हैं। इससे बचने को लेकर फिजिशियन डाक्टर निखिल आनंद ने बताया कि लू से बचने के लिए बहुत जरूरी होने पर ही धूप में निकलें। साथ ही अधिक से अधिक मात्रा पानी पीने व फल खाने की सलाह भी दिया। वहीं बताया कि गर्मी के असर को कम करने के लिए सूती कपड़ा का इस्तेमाल करें। जबकि लू की चपेट में आ जाने के बाद यदि उल्टी व दस्त की शिकायत हो तो ओआरएस का घोल इस्तेमाल करें। वहीं स्थिति गंभीर होने पर डाक्टर से संपर्क करें अन्यथा यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।