विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: हजारीबाग में सरकारी स्‍कूल के प्रवेश द्वार पर बना दी 35 फीट ऊंची मीनार, शिक्षा विभाग भी मौन

Published: Fri, 23 Feb 2024 10:43 PM (IST)

जिले के इचाक प्रखंड के स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय उर्दू डुमरौन को धार्मिक स्थल के रुप में तब्दील कर दिया ...और पढ़ें

Jharkhand News: हजारीबाग में सरकारी स्‍कूल के प्रवेश द्वार पर बना दी 35 फीट ऊंची मीनार, शिक्षा विभाग भी मौन
Jharkhand News: हजारीबाग में सरकारी स्‍कूल के प्रवेश द्वार पर बना दी 35 फीट ऊंची मीनार, शिक्षा विभाग भी मौन

HighLights

  1. ग्रामीणों के विरोध के बाद रात में खड़ी कर दी मीनार
  2. 128 लोगों ने दिया आवेदन, मौन साधे है प्रखंड प्रशासन

अरविंद राणा, हजारीबाग। जिले के इचाक प्रखंड के स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय उर्दू, डुमरौन को धार्मिक स्थल के रुप में तब्दील कर दिया गया है। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद एक पक्ष से जुड़े लोगों ने दिनदहाड़े प्रवेश द्वार की जगह बड़ा मीनार की आकृति का गेट बना दिया है।

गेट और मीनार की पूरी उंचाई करीब 35 फीट बताई जा रही है। पूरे प्रकरण में ग्रामीणों में भारी रोष है और 128 से अधिक ग्रामीणों ने इस मामले में प्रखंड से लेकर जिला तक आवेदन देकर गुहार लगाई है।

अध‍िकारी ने नहीं उठाया फोन

आश्चर्य की बात है कि इस माह पूर्व से इस मुद्दे को लेकर ग्रामीण उग्र है और आवेदन देकर जिला प्रशासन को अवगत करा रहे हैं। परंतु बावजूद सबके सब चुप है और प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को देखने वाले जिला शिक्षा अधीक्षक संतोष गुप्ता इस विषय पर बात तक नहीं कर रहे है।

दैनिक जागरण ने उनके मोबाइल पर भी संपर्क साधने का प्रयास किया, परंतु वे फोन तक नहीं उठाया। पूरे प्रकरण से नव नियुक्त बीइइओ इचाक डोमन मोची भी अंजान हो गए हैं।

100 से अधिक संख्या वाले इस विद्यालय में पिछले एक माह के दौरान ये मीनार बनाया गया है और मीनार बनने के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनती जा रही है। ग्रामीणों की माने तो निर्माण का विरोध किया गया, तो रात में काम प्रारंभ कर इसे पूरा करा दिया गया।

मैं चार दिन पूर्व आया हूं, यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी, अगर आरोप सही है तो यह गलत मामला है। 

डोमन मोची, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, इचाक

डेढ़ माह पूर्व से इस विषय पर आवेदन दिया गया था। उपायुक्त को आवेदन दिया गया था। मीनार को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह विद्यालय है और इस तरह का कोई कैसे निर्माण करा सकता है। विवाद का यह कारण हो सकता है। इस दिशा में शिक्षा विभाग भी मौन है। यह गलत संदेश दिया जा रहा है।

चोहन महतो, मुखिया ,डुमरौन , इचाक

यह भी पढ़ें - 

क्‍या बजट सत्र में हेमंत सोरेन भर पाएंगे हुंकार? पूर्व CM की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई, अब ED के जवाब की बारी

झारखंड की ये 12 महिलाएं ED की रडार पर, जांच एजेंसी ने भेज दिया 113 पन्नों का नोटिस; आखिर क्‍या है घोटाला?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।