विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hazaribagh News: जमीन विवाद में पोते ने पहले दादा को पीटकर किया अधमरा, फिर गाड़ी चढ़ा कर ले ली जान

Published: Sun, 20 Apr 2025 05:42 PM (IST)

हजारीबाग के कटकमसांडी में जमीनी विवाद में सेवा महतो नामक एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या कर दी गई। शनिवार शाम ...और पढ़ें

जमीन विवाद में पोते ने दादा की हत्या की। (जागरण)
जमीन विवाद में पोते ने दादा की हत्या की। (जागरण)

HighLights

  1. बेटे और पोते को लड़ता देख बीच बचाव करने गए थे वृद्ध पति और पत्नी
  2. सेवा महतो को लाठी मारकर किया गया घायल, दादी पर भी दनादन वार

जागरण संवाददाता, कटकमसांडी (हजारीबाग)। आपसी जमीनी विवाद को लेकर हुई खूनी संघर्ष में सेवा महतो नामक एक वृद्ध की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

मामला शनिवार के शाम करीब सात बजे कटकमसांडी थाना क्षेत्र के होरिया गांव का है। इस मारपीट में दोनों पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

घायलों में परमेश्वर प्रसाद मेहता, विमली देवी, प्रमोद प्रसाद मेहता, लालजी प्रसाद मेहता, मनोज प्रसाद मेहता व परमेश्वर प्रसाद की पत्नी का नाम बताया गया है, जिन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है।

सूचना पाकर मौका-ए-वारदात पर पहुंची कटकमसांडी पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर रविवार को पोस्टमार्टम हेतु हजारीबाग भेज दिया है।

घटना के बाबत बताया गया कि मृतक सेवा महतो के तीन पुत्रों, क्रमश: विजय प्रसाद मेहता, मनोज प्रसाद मेहता और परमेश्वर प्रसाद मेहता में एक पुत्र विजय प्रसाद मेहता की मौत पूर्व मे ही कुआं में काम करने के दौरान मिट्टी धंसने से हो गई। विजय प्रसाद के दो पुत्र प्रमोद प्रसाद मेहता और राजेश प्रसाद मेहता है।

शनिवार शाम को हो गया विवाद

जबकि मनोज प्रसाद मेहता के पुत्रों में सुधीर प्रसाद मेहता और लालजी प्रसाद मेहता है। शनिवार के शाम को भाईयों और भतीजों में जमीनी बंटवारे मामले को लेकर विवाद उत्पन्न हो गई। देखते ही देखते गांव रणभूमि में बदल गया।

दोनों पक्षों में लाठी, कुल्हाड़ी और हरवे हथियार से शुरू हुई मारपीट को देख सेवा महतो और उनकी पत्नी विमली देवी पुत्रों और पौत्रों को बचाने-समझाने गए। मगर आक्रोशित पौत्र सुधीर प्रसाद मेहता ने दादा-दादी पर ही हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और पिकअप वाहन चढ़ाकर दादा सेवा महतो का काम तमाम कर दिया।

बीसीसीएल से रिटायर सेवा महतो ने बनाया है दो मंजिला मकान

पूरी जिदंगी नौकरी के दौरान पाई पाई बचा कर जमा करने वाले मृतक सेवा महतो बीसीसीएल में नौकरी करते थे। सेवानिवृत होने के बाद कटकमसांडी प्रखंड का सबसे बड़ा घर बनाकर अपने बेटों को दिया।

ग्रामीण बताते है कि 25-30 कमरे का दो मंजिला मकान भी बनवाया है। ताकि बच्चों को रहने की कोई दिक्कत न हो सके और बच्चों को बचाने में ही जान भी चली गई। जबकि दादी विमली देवी भी जख्मी है, जो फिलहाल इलाजरत है।

यह भी पढ़ें-

Dhanbad News: SSP की बढ़ेगी मुश्किलें, दुर्व्यवहार मामले में केंद्रीय मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब

गोलियों की गूंज से दहला गोड्डा, सच्चिदानंद मिश्रा हत्याकांड के आरोपी पर फायरिंग; इलाके में मचा हड़कंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।