यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रामगढ़ गोला गोली कांड: कांग्रेस विधायक ममता देवी, भाजपा नेता राजीव सहित 13 दोषियों की सजा पर आज सुनवाई
रामगढ़ के चर्चित गोला गोली कांड में रामगढ़ विधायक ममता देवी भाजपा नेता राजीव जायसवाल सहित 13 आरोपियों को कोर्ट ...और पढ़ें

हजारीबाग, संसू। अगस्त, 2016 में रामगढ़ के चर्चित गोला गोली कांड में रामगढ़ विधायक ममता देवी, भाजपा नेता राजीव जायसवाल सहित 13 आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। इसे लेकर हजारीबाग एमपी एमएलए कोर्ट में मंगलवार को दिन के 11:45 बजे सुनवाई शुरू हुई। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार तथा सरकार की ओर से अधिवक्ता शंकर बनर्जी ने सजा को लेकर बहस शुरू की।
बचाव पक्ष ने एमएलए कोर्ट को लेकर दी जानकारी
बचाव पक्ष की ओर से दलील देते हुए अधिवक्ता वीरेंद्र ने कहा कि जब रामगढ़ विधायक आम आदमी थे घटना उस वक्त की है और उनके साथ अन्य 12 जो दोषी करार दिए गए हैं वो भी आम आदमी हैं। ऐसे में एमएलए कोर्ट विशेष सजा कैसे दे सकती है। इसके अलावा, वीरेंद्र ने सुप्रीम कोर्ट के हवाला देते हुए बताया कि आरोपी की सुनवाई कब एमपी एमएलए कोर्ट में होनी चाहिए और कौन सा सजा दिया जा सकता है।
बचाव पक्ष ने दिया ममता देवी के छोटे बच्चे का हवाला
बचाव पक्ष की तरफ से पेश शंकर बनर्जी ने वीरेंद्र द्वारा दिए गए बयान पर जोरदार बहस करते हुए कहा कि सुनवाई को लेकर कोर्ट योग्यता रखती है और सुप्रीम कोर्ट ने कहीं भी नहीं कहा है कि सुनवाई नहीं हो सकती। कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से ममता देवी के छोटे बच्चे का हवाला दिया। सरकारी पक्ष ने बताया कि आज इनको परिवार याद आ रहा है। इस कांड में दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें पुलिस पदाधिकारी भी शामिल हैं। यह तो समाज के विरुद्ध अपराध है।
Hazaribagh News: रामगढ़ की विधायक ममता देवी सहित 9 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जानिए पूरा मामला
कोर्ट परिसर में पुलिस बल की भारी तैनाती
कोर्ट में करीब आधे घंटे बहस के बाद जज ने संध्या 4 बजे सजा का ऐलान किया है। सुनवाई के दौरान बाहर बड़ी संख्या में विधायक के समर्थक और अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं, विधायक की 4 माह की बेटे और 8 साल की बड़ी बेटी के साथ उनके पति भी आए थे। उनके पति और बच्चों को चेंबर में आने को लेकर कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की और तुरंत बाहर जाने को कहा। परिसर में पुलिस की भारी व्यवस्था थी। कोर्ट में सजा देने पर हंगामा होने की बात बचाव पक्ष के वकील जानकारी दी। कहा कि सरकार के पक्ष से भारी संख्या में लोग आए हैं। मामला बिगड़ सकता है।
