Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hazaribagh में बेमौसम बारिश ने किसानों की बढ़ाई परेशानी, धनिया, गेहूं सहित कई फसलों को पहुंचा भारी नुकसान

    By Vikash SinghEdited By: Yashodhan Sharma
    Updated: Tue, 21 Mar 2023 12:50 AM (IST)

    झारखंड में विगत तीन दिनों से मौसम के बदले मिजाज ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। बेमौसम की बारिश का सर्वाधिक असर फसलों व फलों पर पड़ रहा है। बेमौसम की ब ...और पढ़ें

    Hero Image
    Hazaribagh में बेमौसम बारिश से करीब 100 एकड़ से अधिक की धनिया की फसल बर्बाद

    हजारीबाग, जागरण संवाददाता। झारखंड में विगत तीन दिनों से मौसम के बदले मिजाज ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो चक्रवातीय दबाव के कारण देश के पूर्वी हिस्से से लेकर पश्चिमी हिस्से तक एक टर्फ लाइन बन गई है। यह राज्य से होकर गुजर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस लाइन की वजह से राज्य के मौसम में अचानक से परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस दौरान चलने वाली तेज हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है। गर्मी के मौसम की शुरूआत में ही तेज गर्मी का एहसास कर रहे लोगों को तापमान में आई गिरावट से राहत भी मिली है।

    100 एकड़ से अधिक फसल बर्बाद

    बेमौसम की बारिश का सर्वाधिक असर फसलों व फलों पर पड़ रहा है। बेमौसम की बरसात कई फसलों के नुकसानदेह साबित हो रही है। विशेष रूप से धनिया, सरसों और गेहूं की तैयार फसल को नुकसान पहुंच रहा है। एक अंदाजे के मुताबिक जिले भर में करीब कमोबेश करीब 100 एकड़ से अधिक की फसल को नुकसान पहुंचा है।

    इचाक के किसान अशोक मेहता ने बताया कि इचाक के फुंफदी, कालाद्धार, बरकाखुर्द समेत आधा दर्जन गांवों में धनिया की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। यहीं सबसे अधिक धनिया की खेती होती है। यहां से धनिया को महानगरों तक भेजा जाता है।

    धनिया की खेती को भारी नुकसान

    इसी बीच कई दिनों की बेमौसम बारिश से खेतों में तैयार धनिया की खेती को भारी नुकसान पहुंचा है। अधिकांश खेतों में धनिया के पौधे खेतों में जलजमाव और पानी की अधिकता के कारण सड़ने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर जहां तक सरसों की खेती की बात है तो गेहूं के साथ-साथ तैयार और पके फसल पर बुरा प्रभाव पड़ा है।

    हालांकि, इनके हरे पौधों को पानी मिलने से उन्हें फायदा ही हुआ है। इधर बारिश के कारण जहां आम व महुआ के मंजरों को भारी नुकसान पहुंचा है। दूसरी ओर टमाटर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च आदि सब्जियों की फसल के लिए यह नुकसानदेह साबित हो रही है।

    हरी फसल को पहुंचा फायदा

    बेमौसम की बारिश से खलिहान में रखे तैयार फसल को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, खेत में हरी फसल को फायदा हुआ है। यही हाल सरसों की फसल का भी है। जहां तक सब्जियों और फलों की बात है तो विशेषकर धनिया, टमाटकर, हरी मिर्च आदि को नुकसान पहुंचा है। वहीं आम के मंजर पर भी आधी बारिश का बुरा प्रभाव पडा है - राजीव कुमार मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी