विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रूपी सोरेन को मिले 'राजमाता' की उपाधि, हजारीबाग में खतियानी परिवार ने उठाई मांग; जर्जर सड़कों पर भी जताई चिंता

Published: Sun, 11 Oct 2026 08:10 AM (IST)

खतियानी परिवार ने रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें राजमाता की उपाधि देने की मांग की। ...और पढ़ें

खतियानी परिवार ने रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी। जागरण

खतियानी परिवार ने रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी। जागरण

संवाद सहयोगी, हजारीबाग। खतियानी परिवार की साप्ताहिक बैठक शनिवार को कन्हरी रोड स्थित खतियानी चौक के जेपीएम अस्पताल परिसर में महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष सुनीता कच्छप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सदस्यों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

साथ ही राज्य सरकार से रूपी सोरेन को राजमाता की उपाधि देने की मांग की गई। बैठक में डॉ. एके मेहता ने हजारीबाग शहर की जर्जर सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि त्योहारों का सिलसिला शुरू हो गया है, ऐसे में सड़कों की बदहाली से आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो सकती है।

उन्होंने जिला प्रशासन से त्योहारों से पहले सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से निराशा मिलने के बाद अब लोगों को जिला प्रशासन से उम्मीद है।

मौके पर केंद्रीय महासचिव मो. हकीम, अशोक राम, सुरेश महतो, मो. आशिक, मेघनाथ मेहता, बोधी साव, महेश विश्वकर्मा, मो. मुस्तकीम, अमर कुमार, मो. फखरुद्दीन, रीता देवी, मुन्नी देवी, बिंदु देवी, रानी कुमारी, हंजला हाशमी, राधा देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें- ‘सास नहीं, मां थीं रूपी सोरेन’, सीता सोरेन ने साझा कीं पति दुर्गा के निधन के बाद की भावुक यादें

यह भी पढ़ें- अस्वस्थ हालत में भी पति शिबू सोरेन का सम्मान लेने दिल्ली पहुंची थीं रूपी सोरेन; राष्ट्रपति ने सौंपा था पद्म भूषण

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने रूपी सोरेन के निधन पर ओल चिकी लिपि में जताया शोक, संथाली में जनजातीय सशक्तिकरण को सराहा