विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हजारीबाग के सार्वजनिक शौचालयों की खुली पोल, जिला मोड़ पर टूटे दरवाजे और नल; कहीं व्यवस्था बेहतर

Published: Thu, 19 Nov 2026 08:35 AM (IST)

हजारीबाग में विश्व शौचालय दिवस पर सार्वजनिक शौचालयों की पड़ताल की गई, जिसमें जिला मोड़ पर बदहाली जबकि नए बस ...और पढ़ें

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।

HighLights

  1. जिला मोड़ शौचालय की स्थिति बदहाल, दरवाजे-नल टूटे।

  2. नया बस स्टेशन शौचालय संतोषजनक, नियमित रखरखाव आवश्यक।

विनय कुशवाहा, हजारीबाग। सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता के साथ उनकी साफ-सफाई और रखरखाव भी बेहद जरूरी है। बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सार्वजनिक शौचालय आम लोगों के लिए बड़ी सुविधा हैं।

विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर दैनिक जागरण ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक शौचालयों की पड़ताल की। इस दौरान कहीं बदहाल व्यवस्था मिली तो कहीं साफ-सफाई और पानी की उपलब्धता संतोषजनक पाई गई। पड़ताल में सबसे खराब स्थिति जिला मोड़ स्थित सार्वजनिक शौचालय की मिली।

जिला मोड़ पर टूटे दरवाजे और नल, पानी का भी संकट

जिला मोड़ स्थित सार्वजनिक शौचालय में प्रवेश करते ही रखरखाव की कमी नजर आई। यहां शौचालय के दरवाजे टूटे हुए हैं। नल भी क्षतिग्रस्त हैं और पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में शौचालय का उपयोग करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। व्यस्त इलाके में स्थित होने के बावजूद इसकी बदहाली नगर निगम की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

वहीं जिला नियंत्रण कक्ष के सामने स्थित सार्वजनिक शौचालय की स्थिति अपेक्षाकृत ठीक-ठाक मिली। हालांकि यहां साफ-सफाई को और बेहतर बनाने की जरूरत है। नियमित सफाई और रखरखाव से इसकी व्यवस्था में सुधार किया जा सकता है।

बस स्टैंड और पोस्ट ऑफिस चौक पर व्यवस्था बेहतर

नया बस स्टेशन परिसर स्थित सार्वजनिक शौचालय की स्थिति पड़ताल में संतोषजनक मिली। यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए यहां बेहतर रखरखाव जरूरी है। पोस्ट ऑफिस चौक के समीप स्थित सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था भी सामान्य रूप से ठीक पाई गई। इसी तरह नया बस स्टैंड के पीछे बने शौचालय की स्थिति भी संतोषजनक मिली। इन स्थानों पर नियमित सफाई और उपलब्ध सुविधाओं को बनाए रखने की जरूरत है।

लोगों ने रखी अपनी बात

शौचालय संचालक कैलाशपति सिंह ने कहा कि सार्वजनिक शौचालयों का संचालन बड़ी जिम्मेदारी है। लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए नियमित सफाई होती है। उपेंद्र सिंह ने कहा कि नया बस स्टेशन परिसर में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था अच्छी है। प्रतिदिन सफाई होना और पानी उपलब्ध रहना सकारात्मक पहल है।

चंद्रिका पांडे ने कहा कि सार्वजनिक शौचालयों में महिलाओं के लिए स्वच्छ और सुरक्षित व्यवस्था व्यवस्था है और व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए हम लोग लगे हुए हैं लोगों को बेहतर सुविधा दिया जाता है। 

यह भी पढ़ें- 25 वर्षों में बदली हजारीबाग की तस्वीर, अब पर्यटन हब बनने की तैयारी

यह भी पढ़ें- रांची-हजारीबाग के बीच का आधुनिक और स्वच्छ शहर होगा रामगढ़, आजीविका की कहानियां लिख रहीं दीदियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।