विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची-हजारीबाग के बीच का आधुनिक और स्वच्छ शहर होगा रामगढ़, आजीविका की कहानियां लिख रहीं दीदियां

Published: Thu, 12 Nov 2026 03:00 PM (GMT+05:30)

रामगढ़ तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ रहा है, जो 2050 तक रांची-हजारीबाग के बीच एक आधुनिक, स्वच्छ और महिला-नेतृत्व ...और पढ़ें

रामगढ़ में शहरी विकास का नया अध्याय, तस्वीर बरकाकाना स्टेशन की।

रामगढ़ में शहरी विकास का नया अध्याय, तस्वीर बरकाकाना स्टेशन की।

HighLights

  1. रामगढ़ 2050 तक आधुनिक, स्वच्छ, महिला-नेतृत्व वाला शहर बनेगा।

  2. स्मार्ट सिटी मास्टर प्लान से बुनियादी ढांचे में सुधार हो रहा है।

  3. महिला सशक्तिकरण से आजीविका और शहरी विकास को बढ़ावा।

संवाद सूत्र, रामगढ़। साल 2000 में जब झारखंड बना, रामगढ़ हजारीबाग का एक अनुमंडल था। कैंट, बरकाकाना, भुरकुंडा, पतरातू, कुजू जैसे कस्बे कोयला और सेना के नाम से जाने जाते थे। शहर की पहचान मेन रोड, थाना चौक चट्टी बाजार और सब्जी मंडी। वर्ष 2007 में रामगढ़ जिला बना और यहीं से शहरीकरण ने रफ्तार पकड़ी।

2011 की जनगणना में ही जिले की 44.1 प्रतिशत आबादी शहरी हो गई। आज पूर्व से छावनी परिषद के आठ वार्ड सहित रामगढ़ नगर परिषद में 32 वार्ड हैं। रांची से 45 किमी, रांची-हजारीबाग एक्सप्रेसवे पर होने से रामगढ़ अब स्टेट कैपिटल रीजन का हिस्सा है।

अगर योजना कागज से जमीन पर उतरी तो जानकार बताते हैं कि 2050 का रामगढ़ सिर्फ कोयले का कस्बा नहीं, रांची-हजारीबाग के बीच का आधुनिक, स्वच्छ और महिला-नेतृत्व वाला शहर होगा। स्मार्ट शहर के मास्टर प्लान-2047 में रिंग रोड, ट्रैफिक सिग्नल, स्मार्ट पार्किंग, सीसीटीभी, डिजिटल प्रापर्टी टैक्स।

ग्रीन शहर के तहत कोयला घटेगा, सोलर-ग्रीन एनर्जी, दामोदर-भैरवी रिवरफ्रंट, पार्क और वाकिंग ट्रैक बढ़ेंगे। हर वार्ड में एसटीपी, 100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा, पाइप वाटर, अफोर्डेबल हाउसिंग सुविधा उपलब्ध होगी।

नालों को इंटरसेप्ट कर एसटीपी तक ले जाने की योजना पर चल रहा है काम

पहले शहर की सड़कें टूटी, जाम और धूल से भरी थीं। अब NH-33 फोरलेन, बाईपास, चौड़ी सड़क, वार्डों में पक्की सड़क और स्ट्रीट लाइट लगी हैं। झारखंड अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्ट-2012 के तहत अब बिना नक्शा पास कराए बिल्डिंग नहीं बनतीं।

आरईआरए में रजिस्टर्ड अपार्टमेंट - पंचवटी, मुर्राम कला जैसे इलाकों में मल्टी स्टोरी आवास आने लगे हैं। मुर्रमकला जो 2015 में नगर परिषद में आया, अब शहर का नया एक्सटेंशन बन गया है। पहले बरसात में शहर तालाब बन जाता था। अब नालों को इंटरसेप्ट कर एसटीपी तक ले जाने की योजना पर काम चल रहा है।

फिर भी कुजू, भुरकुंडा, बरकाकाना में आज भी बरसात में जलजमाव बड़ी चुनौती है। कचरा प्रबंधन सबसे बड़ा बदलाव है। रामगढ़ नगर परिषद कैंट से रोज करीब 100 टन कचरा निकलता है। पहले यह मुर्रमकला में डंप होता था।

अब वहां 42,000 मीट्रिक टन लेगेसी कचरा हटाया जा रहा है और 120 टन प्रतिदिन क्षमता का सालिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट बन रहा है। उपायुक्त ऋतुराज ने 31 मार्च तक पूरा करने का डेडलाइन दिया है। कैंट बोर्ड डोर-टू-डोर कलेक्शन, सेग्रीगेशन और 3-स्टार गार्बेज फ्री सिटी की ओर बढ़ रहा है।

महिला सशक्तीकरण व आजीविका की असली कहानी दीदियों ने लिखी

महिला सशक्तीकरण और आजीविका की असली क्रांति शहरी विकास की कहानी दीदियों ने लिखी है। जेएसएलपीएस के तहत जिले में हजारों सखी मंडल हैं। गोला की अर्पणा देवी ने 10 हजार रुपये के लोन से मशरूम शुरू किया, आज साल में 1.1 लाख से ज्यादा कमाती हैं।

पलाश मार्ट, पलाश दीदी कैफे, हर्बल गुलाल, अचार, मड़ुआ लड्डू, बांस शिल्प अब रामगढ़ की दीदियों का सामान एमेजन-फ्लीपकार्ट तक जा रहा है। सोलर सिलाई मशीन से गोला-चितरपुर की महिलाओं की आय 20-30 प्रतिशत बढ़ी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।