विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hazaribagh Crime: इचाक पुलिस की गिरफ्त में आया कुख्यात अरविंद हेम्ब्रम, गोली लगने के बाद छिपकर करा रहा था इलाज

By Vikash SinghEdited By: Yashodhan Sharma
Published: Mon, 24 Apr 2023 04:38 AM (IST)

एक दर्जन हत्या लूट डकैती और रंगदारी मामलों के आरोपी कुख्यात अरविंद हेम्ब्रम इचाक पुलिस के शिकंजे में आ गया ...और पढ़ें

इचाक पुलिस की गिरफ्त में आया कुख्यात अरविंद हेम्ब्रम
इचाक पुलिस की गिरफ्त में आया कुख्यात अरविंद हेम्ब्रम

हजारीबाग, संवाद सहयगी। एक दर्जन हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी मामलों के आरोपी कुख्यात अरविंद हेम्ब्रम इचाक पुलिस के शिकंजे में आ गया है। 20 अप्रैल को हजारीबाग के सदर प्रखंड के इचाक सीमा स्थित डंडई सेवाने नदी पुल पर हुई दो गुटों में भिड़ंत के दौरान अरविंद हेम्ब्रम को पेट में गोली लगी थी।

छिपकर करा रहा था इलाज

मौके से फरार होने के बाद वह छिपकर इलाज करा रहा था। इचाक पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेने के बाद रांची रिम्स में पुलिस अभिरक्षा में इलाज करा रही है। सदर प्रखंड के सीतागढ़ा निवासी अरविंद हेम्ब्रम कुछ माह पूर्व हीं जेल से बाहर आया था और इचाक - सदर - पदमा क्षेत्र में चलने वाले जुआ अड्डे को लूटने, विकास कार्यो में रंगदारी आदि लेने का काम कर रहा था।

गिरफ्तारी बनी पुलिस के लिए बड़ी सफलता

उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। रांची रिम्स में उसका बेटा महेंद्र का भी इलाज चल रहा है। लक्ष्मण पांडेय गिरोह से हुए भिड़त में अरविंद की हीं गोली का शिकार उसका बेटा बन गया था। वहीं लक्ष्मण पांडेय गिरोह के सरगना लक्ष्मण पांडेय अरविंद हेम्ब्रम की गोली का शिकार बना था। 20 अप्रैल की संख्या करीब पांच बजे लक्ष्मण पांडेय का शव सेवाने नदी पूल पर मिला था।

किराए पर बुलाए थे बदमाश

जानकारी के अनुसार मूल रुप से हजारीबाग के शहरी क्षेत्र खीरगांव सिमरा रेस्ट हाउस निवासी लक्ष्मण पांडेय रांची में रहता है और वहीं से उसने जुआ लुटने के लिए किराए पर अपराधी मंगाए थे।

इसी क्रम में गुरुवार को सेवाने नदी पर पूल पर दोनों गुटों की भिड़त हो गई थी और गोलीबारी में एक की जान चली गई थी। इससे पूर्व करीब 15 लाख रुपए का जुआ भी इनके द्वारा डंडई में लूटा गया था।