विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हजारीबाग में खनन से होगी बंपर कमाई! छह महीने में 61 प्रतिशत लक्ष्य पूरा; अब 30% अधिक राजस्व की उम्मीद

Published: Wed, 14 Oct 2026 06:08 PM (IST)

हजारीबाग जिले में चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में खनन राजस्व वसूली का 61% लक्ष्य हासिल कर लिया गया ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड ईमेज।

एआई जेनरेटेड ईमेज।

HighLights

  1. चालू वित्तीय वर्ष में 61% खनन राजस्व लक्ष्य हासिल।

  2. 1656 करोड़ रुपये का लक्ष्य, 30% अधिक वसूली की उम्मीद।

संवाद सूत्र, हजारीबाग। जिले में खनन राजस्व की वसूली के मामले में विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में बेहतर प्रदर्शन किया है। कोयला, बालू और पत्थर से राजस्व संग्रह के लिए निर्धारित लक्ष्य का 61 प्रतिशत हिस्सा छह माह में ही हासिल कर लिया गया है। वसूली की मौजूदा गति को देखते हुए विभाग को वित्तीय वर्ष के अंत तक निर्धारित लक्ष्य से 30 प्रतिशत से भी अधिक राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।

1656 करोड़ रुपये का है लक्ष्य

चालू वित्तीय वर्ष में खनन राजस्व वसूली के लिए 1656 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वित्तीय वर्ष के शुरुआती छह माह में ही लक्ष्य का 61 प्रतिशत पूरा होने से शेष छह महीनों में राजस्व संग्रह को लेकर विभाग की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब विभाग की प्राथमिकता वसूली की मौजूदा गति बनाए रखने और निर्धारित लक्ष्य से आगे निकलने की है।

कोयला, बालू और पत्थर जिले में खनन राजस्व के प्रमुख स्रोत हैं। इनसे होने वाली आमदनी सरकारी राजस्व संग्रह में महत्वपूर्ण योगदान देती है। पहली छमाही में लक्ष्य का बड़ा हिस्सा हासिल होने से वित्तीय वर्ष के अंत तक बेहतर परिणाम मिलने की संभावना जताई जा रही है।

लक्ष्य से अधिक वसूली की संभावना

जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के छह माह में निर्धारित लक्ष्य का 61 प्रतिशत हासिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली की वर्तमान गति बनी रही तो वित्तीय वर्ष के अंत तक निर्धारित लक्ष्य से 30 प्रतिशत से भी अधिक राजस्व प्राप्त हो सकता है।

विभाग अब शेष अवधि में राजस्व संग्रह को गति देने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। हालांकि, अंतिम उपलब्धि वसूली की आगामी गति पर निर्भर करेगी। 

यह भी पढ़ें- हजारीबाग में मनचलों का आतंक से परेशान छात्राएं पहुंच गई थाना, 'सुरक्षा नहीं मिली तो छोड़ देंगे पढ़ाई'

यह भी पढ़ें- हजारीबाग में अग्निकांड : KTM शोरूम में लगी भीषण आग, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू