विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हजारीबाग में अग्निकांड : KTM शोरूम में लगी भीषण आग, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Published: Sun, 11 Oct 2026 08:50 PM (IST)

हजारीबाग के हुरहुरू स्थित केटीएम शोरूम और सर्विसिंग सेंटर में शनिवार रात भीषण आग लग गई, जिससे कई नए-पुराने वाहन जलकर खाक हो गए और लाखों का नुकसान हुआ।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सर्विसिंग सेंटर में रखे कई नए और पुराने वाहन इसकी चपेट में आकर जल गए।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सर्विसिंग सेंटर में रखे कई नए और पुराने वाहन इसकी चपेट में आकर जल गए।

HighLights

  1. लाखों रुपये के वाहन जलकर खाक।

  2. शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ढाई घंटे में काबू।

संस, हजारीबाग। शहर के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के हुरहुरू स्थित केटीएम शोरूम एवं सर्विसिंग सेंटर में शनिवार की रात भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 
 
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सर्विसिंग सेंटर में रखे कई नए और पुराने वाहन इसकी चपेट में आकर जल गए। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, हालांकि नुकसान का वास्तविक आकलन अभी तक नहीं हो सका है।
 

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, टायरों और जनरेटर ने पकड़ी तेजी 

घटना की सूचना मिलते ही बड़ा बाजार थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल वाहनों को लगाया गया। 
 
इसके बाद अग्निशमन कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कर्मियों को आग बुझाने में करीब ढाई घंटे तक जूझना पड़ा। बताया जा रहा है कि घटना के समय शोरूम और सर्विसिंग सेंटर में लगभग 25 से 30 वाहन मौजूद थे। 
 
परिसर में बड़ी संख्या में टायर और डीजल जनरेटर रखे हुए थे, जिसके कारण आग ने बेहद कम समय में विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैल गई। 
 
प्रारंभिक तौर पर आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि आग बुझाने के दौरान पर्याप्त रोशनी और जरूरी उपकरणों की कमी के चलते राहत कार्यों में काफी बाधा आई।  

प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका लग रही है। एजेंसी संचालक की ओर से अभी तक नुकसान का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया गया है। दुर्घटना के कारणों और शोरूम में सुरक्षा के अन्य पहलुओं की गहराई से जांच कर रहे हैं।

-

मुकेश रजक, थाना प्रभारी, बड़ा बाजार