Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hazaribagh Crime: अवैध आरा मशीनों के विरुद्ध वन विभाग की छापेमार कार्रवाई, 5 मशीन सहित लकड़ी बोटा जब्त

    By Vikash SinghEdited By: Yashodhan Sharma
    Updated: Sun, 18 Jun 2023 01:39 AM (IST)

    बड़कागांव वन क्षेत्र के ग्राम नापोखुर्द में अवैध आरा मशीनों के विरुद्ध वन विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। हजारीबाग सहायक वन संरक्षक एके परमार ...और पढ़ें

    Hero Image
    अवैध आरा मशीनों के विरुद्ध वन विभाग की छापेमार कार्रवाई, 5 मशीन सहित लकड़ी बोटा जब्त

    संवाद सूत्र, बड़कागांव(हजारीबाग): झारखंड के बड़कागांव वन क्षेत्र के ग्राम नापोखुर्द में अवैध आरा मशीनों के विरुद्ध वन विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया।

    हजारीबाग सहायक वन संरक्षक एके परमार के दिशा-निर्देश में बड़कागांव वन विभाग के रेंजर कमलेश मिश्रा के नेतृत्व में वन विभाग के पुलिस द्वारा पांच अवैध आरा मशीनों पर छापेमारी की गई।

    इस दौरान वन पुलिस ने जेसीबी मशीन से अवैध आरा मशीनों को ध्वस्त किया एवं दर्जनों अवैध मशीन की सामग्रियां जब्त की गई।

    7 गाड़ी कीमती लकड़ी का बोटा जब्त

    वन विभाग पुलिस ने इन पांच अवैध आरा मशीनों से 7 गाड़ी कीमती लकड़ी का बोटा तथा लकड़ी का पटरा बरामद किया है। तत्पश्चात वन पुलिस ने बड़कागांव वन परिसर मे ले आयी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन आरोपियों पर कार्रवाई

    वन संरक्षक एके परमार ने बताया कि अवैध आरा मशीन के संचालक कुलदीप राणा, प्रभु राणा, टिंकू साव, धानेश्वर राणा,गणेश राणा,छोटे लाल साहू, पर कार्रवाई की जाएगी।

    छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से वनरक्षी भोला साहू ,केशव महतो, मनोरंजन कुमार, संतु कुमार, चंदन सिंह, अजय यादव।

    कृष्णा प्रसाद, विनोद बेसरा, के अलावा हजारीबाग वन क्षेत्र, बड़कागांव वन क्षेत्र, बरही वन क्षेत्र, चौपारण वन क्षेत्र के टीम शामिल थी। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज किए जाने की तैयारी चल रही थी।

    प्लास्टिक की थैली में पैककर नवजात को कचरे पर फेंका, रोने की आवाज सुन दूत बनकर पहुंचे लॉज के छात्र