Hazaribagh Seat Result: हजारीबाग में दिलचस्प मुकाबला, BJP के प्रदीप प्रसाद और कांग्रेस के मुन्ना के बीच टक्कर
हजारीबाग विधानसभा सीट पर बीजेपी के प्रदीप प्रसाद और कांग्रेस के मुन्ना सिंह के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस सीट पर बसपा ने भी अपना उम्म ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, हजारीबाग। हजारीबाग विधानसभा सीट (Hazaribagh Vidhan Sabha Seat Result 2024) राज्य की सबसे चर्चित सीटों में से एक है। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच डायरेक्ट फाइट देखने को मिल सकती है। बीजेपी की टिकट पर प्रदीप प्रसाद चुनावी मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस की टिकट पर मुन्ना सिंह मैदान में हैं। बसपा ने भी यहां अपना उम्मीदवार उतारा। बीएसपी से अभिषेक कुमार ने चुनाव लड़ा। इन तीनों की किस्मत का फैसला 23 नवंबर को होगा।
जिला मुख्यालय, विधानसभा क्षेत्र, लोकसभा क्षेत्र होने के चलते यह इलाका राज्य की सियासत में खासा दखल रखता है। झारखंड गठन के बाद 2005 में हुए यहां के पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सौरभ नारायण सिंह ने जीत हासिल की। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी ब्रज किशोर जायसवाल को हराया और विधायक बने।
2009 के चुनाव में भी सौरभ ही यहां से जीतकर विधानसभा पहुंचे। 2014 के चुनाव में भाजपा की लहर ने उसके प्रत्याशी मनीष जायसवाल यहां से विधायक चुने गए। इसके बाद 2019 के विधानसभा चुनावों में भी मनीष जायसवाल यहां से जीत दर्ज करने में सफल रहे।
आजादी से पहले यह इलाका राजा बहादुर कामाख्या नारायण सिंह के शासन काल में रामगढ़ राज का हिस्सा था। 1970 में इस इलाके को कैंटोनमेंट एरिया घोषित किया गया और इसे विकसित किया गया। दामोदर नदी की सहायक नदी कोनार नदी इस इलाके से बहकर निकलती है। इससे यहां की उपजाऊ जमीन पर बड़े पैमाने पर विभिन्न फसलों का उत्पादन किया जाता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।