जगह-जगह पौधरोपण, पेड़ों की रक्षा का संकल्प
संसू बरही (हजारीबाग) कोरोना की लहर ने हमें बता दिया है कि ऑक्सीजन और पर्यावरण का ...और पढ़ें

संसू, बरही (हजारीबाग) : कोरोना की लहर ने हमें बता दिया है कि ऑक्सीजन और पर्यावरण का क्या महत्व है। इसका व्यापक प्रभाव कहें या लोगों का पर्यावरण से लगाव शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बरही में जगह जगह देखने को मिला। बरही में विभिन्न संस्थान, सामाजिक व राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ता से लेकर आम लोगों ने कोविड गाइडलाइन नियमों का पालना करते हुए सार्वजनिक स्थलों से लेकर अपने घर बगानों तक में पौधरोपण किए।
वन विभाग लगाया 50 पौधा
बरही वन विभाग कार्यालय परिसर में वन क्षेत्र पदाधिकारी गोरख राम के नेतृत्व में 50 पेड़ों पेड़ का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक द्वारा वन विभाग के लिए मनोनीत विधायक प्रतिनिधि मो. तौकीर रजा शामिल हुए। कार्यक्रम में महेश कुमार दास, शिशिर जोनमिज, आंनद सिंह, दीपक यादव, इन्द्रदेव ठाकुर, वासुदेव भगत, कैलाश यादव आदि उपस्थित थे।
पूर्व विधायक कार्यकर्ताओं साथ किया पौधारोपण
आरएनवाईएम कॉलेज परिसर में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कई छायादार व फलदार पेड़ों का पौधा रोपण किया। मनोज कुमार यादव ने कहा कि कोरोना की लहर में जिस प्रकार ऑक्सीजन की कमी हुई अगर पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं किया गया तो आने वाले समय में हमें भारी परेशानियां हो सकती है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि पेड़ और पौधे हमें ऑक्सीजन देती है, जिसके बिना इस ग्रह पर हमारा अस्तित्व असंभव है। मौके पर बरही विधान सभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, रमेश ठाकुर, किशुन यादव, मुखिया हरेंद्र गोप, शिवम आनंद, परमेश्वर यादव, नागेश्वर रजक, मनितोष यादव, युगल यादव आदि कार्यकर्ताओं ने भी पौधरोपण में योगदान दिया।
करियातपुर में पौधरोपण
जन कल्याण समिति के लोगों ने करियातपुर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों व धार्मिक स्थलों पर बरगद, पीपल, कदम, बेलपत्र, करोंग आदि का पौधारोपण किया। साथ ही पौधों को सुरक्षित रखने के लिए लोहे जाली से घेरा गया। मौके पर समिति के संस्थापक संतोष कुमार प्रजापति, अध्यक्ष चंदन कुमार केशरी, कोषाध्यक्ष विनोद केशरी, सचिव कमलेश कुशवाहा, प्रकाश, दीपक, धर्मेंद्र प्रजापति, अर्जु, रंजीत सोनी, विक्की श्रीवास्तव, शिवकुमार शर्मा आदि ने बताया कि हम सब स्वस्थ निरोगी जीवन जी सकें तथा शुद्ध वातावरण बना रहे इसके लिए पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण जरूरी है।
विहिप व आरएसएस किया पौधरोपण
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विहिप व आरएसएस के लोग आइए ऑक्सीजन तैयार करते हैं की राह पर चलते हुए बरही प्रखंड कार्यालय, कॉलेज परिसर से लेकर धमना, करियातपुर आदि गांवों तक पहुंच कर विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर करीब 70 वृक्ष का पौधरोपण किया। कार्यक्रम में आरएसएस जिला संपर्क प्रमुख अरुण कुमार चौधरी, विहिप जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष नन्दकिशोर कुमार, प्रभु राणा, राजेश केशरी आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। कहा कि प्रकृति को संतुलित रखने, वातावरण को शुद्ध रखने, शुद्ध ऑक्सीजन ग्रहण करने, औषधि युक्त दवा, अपने आराध्य देवताओं का पूजन करने आदि के लिए पौधरोपण जरूरी है। पर्यावरण की रक्षा करें तभी हम सभी सुरक्षित रह सकते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।