Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर आयुक्त व वार्ड पार्षद ने मंडई कर्बला में किया पौधारोपण

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 03 Aug 2019 07:41 PM (IST)

    हजारीबाग सदर प्रखंड के मंडई कला के वार्ड नंबर एक अवस्थित मंडई कर्बला में पौधरोपण किया गया।

    नगर आयुक्त व वार्ड पार्षद ने मंडई कर्बला में किया पौधारोपण

    संवाद सूत्र हजारीबाग : सदर प्रखंड के मंडई कला के वार्ड नंबर एक अवस्थित मंडई कर्बला में नगर आयुक्त कमलेश प्रसाद सिंह और वार्ड पार्षद फिरोज आलम की मौजूदगी में जल शक्ति अभियान के तहत 50 पौधों का रोपन किया गया। इस मौके पर सिटी मैनेजर विकास मंडल, राजीव रंजन, विकास चन्द्रा, स्नेहा श्री, वार्ड तहसिलदार मोहम्मद शकील समेत सैकड़ो की संख्या मे वार्ड पार्षद के समर्थको ने पौधारोपण कार्यक्रम मे बढ़ चढ़कर सहयोग किया। मौके पर नगर आयुक्त ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे वातावरण को साफ व स्वछ बनाते हैं और जलस्तर को बनाए रखने में कारगर होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन का कोई अस्तित्व नहीं होता। उन्होंने मौके पर मौजूद वार्ड पार्षद और उनके समर्थकों को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि हजारीबाग नगर निगम को विकास की नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर वार्ड पार्षद फिरोज आलम ने कहा कि हमें पौधरोपण व जल-संरक्षण के प्रति जागरूक होने की जरूरत है, क्योंकि मानव जीवन के लिए पेड़ पौधे व जल एक खास अहमियत रखती है। उन्होंने आगे कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप