Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    E Shram Yojana : ई-श्रम योजना से जल्द जुड़े और अपने कौशल के अनुसार ऐसे पाएं रोजगार

    By Jitendra SinghEdited By:
    Updated: Wed, 06 Oct 2021 08:15 AM (IST)

    E Shram Yojana अगर आप रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो ई श्रम योजना में जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करा लें। इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराने से यह फायदा होगा कि अपनी जरूरत से हिसाब से कंपनियां आपको अपने यहां नौकरी देगी। यहां है विस्तृत जानकारी

    Hero Image
    ई-श्रम योजना से जल्द जुड़े और अपने कौशल के अनुसार ऐसे पाएं रोजगार

    जमशेदपुर : केंद्र सरकार ने भारत के सभी राज्यों के गरीब मजदूर नागरिकों का भविष्य उज्जवल करने के लिए ई-श्रम योजना 2021 का शुभारंभ किया है। ई-श्रम कार्ड 2021 के अंतर्गत श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार प्रदान किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ई-श्रमिक कार्ड के लाभ लेने के लिए इच्छुक भारतीय नागरिक श्रम और रोजगार मंत्रालय के ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in के माध्यम से e-Shram Card Registration 2021 घर बैठे कर सकते हैं। e-Shram Portal 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे ई-श्रम पोर्टल पंजीरकण प्रक्रिया, लॉगइन, उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज इत्यादि के बारे में नीचे अवलोकन कर सकते हैं। e-Shram Card Portal दिहाड़ी मजदूरी करने वालों के फायदे के लिए केंद्र सरकार ने लांच किया है। ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन 2021 कराते ही मजदूरों को अपने आप कई सुविधाएं मिलने लगेगा।

    ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन 2021 डिटेल्स

    • विभाग का नाम - श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
    • पोर्टल का नाम - ई-श्रम पोर्टल
    • लाभार्थी - भारतीय श्रमिक
    • वर्ष - 2021
    • लेवल - राष्ट्रीय स्तर
    • श्रेणी - सरकारी योजना
    • आवेदन प्रक्रिया - ऑनलाइन
    • आफिशियल वेबसाइट - eshram.gov.in

    ई-श्रमिक कार्ड योजना का उद्देश्य : ई-श्रमिक कार्ड 2021 के अंतर्गत निर्माण श्रमिक, प्रवसी श्रमिक और प्लेटफार्म श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू श्रमिक, कृषि श्रमिक आदि सहित सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का केंद्रीकृत डेटाबेस का निर्माण करना है। ई-श्रम पोर्टल सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्यान्वयन में सुधार करने के उद्देश्य से भी आरंभ किया गया है। ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीरकण किया जाएगा। ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार प्राप्त करने में सहायक होगा। इसके अलावा ई-श्रम कार्ड पोर्टल भविष्य में कोविड-19 जैसे किसी भी राष्ट्रीय संकट से निपटने के लिए व्यापक डेटाबेस भी प्रदान करेगा।

    योग्यता एवं पात्रता : ई-श्रमिक कार्ड की लाभ लेने के इच्छुक भारतवासी ई-श्रमिक कार्ड पंजीकरण पात्रता विवरण की जानकारी नीचे जांच कर सकते हैं।

    • नागरिकता - भारतीय
    • योग्यता -
    • आयु सीमा - 18 -59 वर्ष
    • आधार कार्ड
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • मोबाइल नंबर
    • बैंक खाता विवरण

    ई-श्रमिक योजना से जुड़ने की महत्वपूर्ण तिथियां

    • घोषणा दिनांक - 28 अगस्त 2021
    • आवेदन शुरू - 28 अगस्त 2021
    • सबसे पहले लिंक को क्लिक कर योजना की जानकारी लें
    • ऑनलाइन फार्म लिंक पर क्लिक करें
    • मुख्य पृष्ठ पर e-Shram Card Registration लिंक पर क्लिक करें
    • आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको अपना आवेदन फार्म भरना होगा।
    • अंत में सबमीट करने के बाद e-Shram Card Registration फार्म का प्रिंट आउट कर लें।