विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अवैध कोयला खनन पर CISF का शिकंजा: हजारीबाग, लातेहार, चतरा में बड़ी कार्रवाई, ग्रामीणों का हंगामा

Published: Fri, 16 Oct 2026 05:29 PM (IST)

Jharkhand Coal Smuggling: CISF ने झारखंड के हजारीबाग, लातेहार और चतरा जिलों में अवैध कोयला खनन व परिवहन के खिलाफ ...और पढ़ें

चरही चौक पर सीआईएसएफ की कार्रवाई, 99.26 टन अवैध कोयला लदे दो ट्रक जब्त।

चरही चौक पर सीआईएसएफ की कार्रवाई, 99.26 टन अवैध कोयला लदे दो ट्रक जब्त।

HighLights

  1. CISF ने झारखंड में अवैध कोयला खनन पर कार्रवाई की।

  2. हजारीबाग, लातेहार, चतरा में कई वाहन जब्त किए गए।

  3. लातेहार और चतरा में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।

जागरण टीम, हजारीबाग/चतरा/लातेहार। अवैध कोयला खनन और परिवहन के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर कोयला लदे वाहन और हाइवा जब्त किए हैं। यह कार्रवाई हजारीबाग, लातेहार और चतरा जिलों में की गई है, जिससे अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

हजारीबाग: चरही चौक पर दो बड़ी ट्रक जब्त

हजारीबाग में सीनियर कमांडेंट विवेक शर्मा के निर्देश पर सीआईएसएफ इकाई (एनटीपीसी-सीएमपी) की टीम ने 15 अक्टूबर (गुरुवार) की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर चरही चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांच अभियान चलाया।

इस दौरान बादम कोयला खनन परियोजना क्षेत्र से अवैध रूप से लाए जा रहे कोयले से लदे दो ट्रकों को पकड़ा गया। चालकों द्वारा परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर कुल 99.260 मीट्रिक टन कोयला और दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया। मामले में खनिज एवं खनन (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लातेहार: मगध कोलियरी में छापेमारी, विरोध में 8 घंटे सड़क जाम

लातेहार जिले के बालूमाथ स्थित सीसीएल की मगध कोलियरी में गुरुवार की मध्य रात्रि सीआईएसएफ ने छापामारी कर चार वाहनों (दो कोयला लदे और दो खाली हाइवा) को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान चालकों के साथ कथित मारपीट और मोबाइल लूटने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण उग्र हो गए। ग्रामीणों और महिलाओं ने गोलीताड़ के समीप सड़क जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक (8 घंटे) चले इस जाम की सूचना मिलने पर बालूमाथ एसडीपीओ उमेश कुमार सिंह और थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस के अनुसार, जब्त वाहनों के कागजात की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

16CTA_M_17_16102026_358

चतरा: गोली टांड़ चेकपोस्ट पर दो हाइवा जब्त

चतरा जिले के टंडवा स्थित सीसीएल की मगध कोल परियोजना के फुलबसिया के चामातू स्थित गोली टांड़ चेकपोस्ट पर सीआईएसएफ ने वाहन जांच के दौरान कोयला लदे दो हाइवा (पंजीकरण संख्या- BR 01 GK 9779 और JH 24P 1802) जब्त किए। कागजात नहीं मिलने पर ये कार्रवाई की गई, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गए।

इस दौरान बिना कागजात के खदान में प्रवेश कर रहे छह अन्य खाली वाहन भी पकड़े गए। कार्रवाई के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए वाहनों को छुड़ाने का प्रयास किया और सीआईएसएफ जवानों के वीडियो बनाते समय मोबाइल छीनने की बात भी सामने आई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा कड़ी कर दी।

यह भी पढ़ें- CISF का बड़ा फैसला: रांची के नियंत्रण में कोल सेक्टर, स्टील और पावर सेक्टर के लिए भी तय होगी जिम्मेवारी

यह भी पढ़ें- मैक्लुस्कीगंज के हेसालौंग में 22 अक्टूबर को सजेगा 'भूत मेला', ऐतिहासिक पारंपरिक मेले की तैयारियां जोरों पर