Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Barkatha Seat Result: बरकट्ठा में किसका सिक्का चलेगा? दो यादवों के बीच सियासी 'जंग'; देखें सबसे तेज नतीजे

    Updated: Fri, 22 Nov 2024 08:15 PM (IST)

    बरकट्ठा विधानसभा सीट पर जेएमएम और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। बीजेपी के अमित कुमार यादव और झामुमो के जानकी प्रसाद यादव में टक्कर है। बसपा और जेएलकेएम भी चुनाव मैदान में हैं। बता दें कि 2019 के चुनाव में अमित कुमार यादव ने निर्दलीय के रूप में यहां से जीत हासिल की। 2024 के रिजल्ट कुछ घंटों में साफ हो जाएंगे।

    Hero Image
    दो यादवों के बीच सियासी 'जंग'; देखें सबसे तेज नतीजे

    डिजिटल डेस्क, बरकट्ठा। बरकट्ठा विधानसभा सीट (Barkatha Vidhan Sabha Seat Result 2024) पर JMM और BJP के बीच डायरेक्ट फाइट देखने को मिल सकती है। बीजेपी के अमित कुमार यादव और झामुमो के जानकी प्रसाद यादव में कड़ा मुकाबला हो सकता है। इस सीट पर बसपा और JLKM भी चुनाव लड़ रही है। बसपा से सरयू प्रसाद वर्मा और JLKM से महेन्द्र प्रसाद चुनावी मैदान में हैं। 23 नवंबर को रिजल्ट आपके सामने होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हजारीबाग जिले का हिस्‍सा यह विधानसभा क्षेत्र कोडरमा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आता है। 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के चितरंजन यादव ने निर्दलीय प्रत्‍याशी दिगंबर कुमार मिश्रा को हराया और विधायक बने।

    2009 के चुनाव में यहां से भाजपा के अमित कुमार यादव ने झारखंड विकास मोर्चा के जानकी प्रसाद यादव को हराया। 2014 के चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के नेता जानकी प्रसाद यादव ने जीत हासिल की। उन्‍होंने भाजपा के तत्‍कालीन विधायक अमित कुमार यादव को करारी शिकस्‍त दी।

    2019 के चुनाव में अमित कुमार यादव ने निर्दलीय के रूप में यहां से जीत हासिल की। इस क्षेत्र में हजारीबाग जिले का प्रखंड कार्यालय भी स्थित है।

    पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में सूरजकुंड गर्म पानी का झरना इस क्षेत्र से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस इलाके से राष्‍ट्रीय राजमार्ग 19 और जीटी रोड के गुजरने से यातायात के अच्‍छे संसाधन मौजूद हैं।