Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Barkagaon Seat Result: यहां होती है कांग्रेस और BJP के बीच नाक की लड़ाई, रोशन चौधरी और अंबा प्रसाद में मुकाबला

    Updated: Fri, 22 Nov 2024 05:10 PM (IST)

    बड़कागांव विधानसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। रौशन लाल चौधरी का मुकाबला अंबा प्रसाद साहू से है। बसपा ने कामेश्वर कुमार दास को मैदान में उतारा है। इस सीट पर जेएलकेएम के बालेश्वर कुमार और एआईएमआईएम के मो. शमीम मियां भी चुनाव लड़ रहे हैं। 23 नवंबर को इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा।

    Hero Image
    अंबा प्रसाद और रोशन चौधरी में मुकाबला। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, बड़कागांव। बड़कागांव विधानसभा सीट (Barkagaon Vidhan Sabha Seat Result 2024) में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच टाइट फाइट देखने को मिल सकती है। बीजेपी के रोशन लाल चौधरी  का कांग्रेस के अंबा प्रसाद साहू से मुकाबला है। बसपा ने इस सीट से कामेश्वर कुमार दास को मैदान में उतारा। वहीं, JLKM ने बालेश्वर कुमार को चुनाव लड़वाया। इस सीट पर AIMIM भी चुनाव लड़ रही है। ओवैसी की पार्टी ने यहां से मो. शमीम मियां को टिकट दिया। 23 नवंबर को इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि बड़कागांव हजारीबाग जिले का हिस्‍सा होने के साथ हजारीबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी समाहित है। इस विधानसभा सीट पर शुरुआत से ही भाजपा और कांग्रेस के बीच कब्‍जे को लेकर करारी जंग चलती रही है। 2005 के चुनाव में यहां से भाजपा के लोकनाथ महतो ने जीत हासिल कर विधायक बने।

    2009 और 2014 की रिपोर्ट

    झारखंड राज्‍य गठन के बाद इस सीट से विधायक बनने वाले वह पहले नेता हुए। 2009 के चुनाव में यहां से कांग्रेस ने भाजपा को हराया और कांग्रेस के योगेंद्र साय विधायक बने। 2014 के चुनाव में भी यहां से कांग्रेस ने जीत दर्ज की। इस बार निर्मला देवी को कांग्रेस ने टिकट थमाया और जीत हासिल की।

    2019 में क्या हुआ?

    2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां से अंबा प्रसाद को मैदान में उतारा। उन्होंने यहां से जीत हासिल की। इस इलाके में जिले का प्रखंड मुख्‍यालय होने से यहां विभिन्‍न दलों की बड़े पैमाने पर राजनीतिक गतिविधियां भी संचालित होती हैं।