Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Election Result: इस सीट पर पूरे झारखंड की नजर, BJP-कांग्रेस में नाक की लड़ाई; खेला होगा?

    Updated: Fri, 22 Nov 2024 08:33 PM (IST)

    बरही विधानसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। बीजेपी के मनोज कुमार यादव और कांग्रेस के अरुण साहू के बीच मुकाबला है। जेएलकेएम प्रत्याशी कृष्ण कुमार यादव भी है। यह सीट झारखंड की 81 सीटों में से एक है। 1977 से इस सीट के लिए चुनाव हो रहे हैं। 2000 में झारखंड राज्य गठन के बाद से इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है।

    Hero Image
    इस सीट पर पूरे झारखंड की नजर, BJP-कांग्रेस में नाक की लड़ाई; खेला होगा?

    डिजिटल डेस्क, बरही। बरही विधानसभा सीट (Barhi Vidhan Sabha Seat Result 2024) पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच रोचक मुकाबला होगा। बीजेपी के मनोज कुमार यादव मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस के अरुण साहू चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर JLKM प्रत्याशी कृष्ण कुमार यादव भी शॉकिंग फैक्टर साबित हो सकते हैं। मुकाबला त्रिकोणीय भी हो सकता है। हालांकि, कुछ ही घंटों में नतीजे क्लियर हो जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरही विधानसभा सीट झारखंड की 81 सीटों में से एक है। हजारीबाग जिले का हिस्‍सा यह इलाका हजारीबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी शामिल है। 1977 से इस विधानसभा सीट के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। तब यहां से जनता पार्टी की ललिता राज्‍य लक्ष्‍मी विधायक चुनी गई थीं।

    2000 में झारखंड राज्‍य गठन के बाद से इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। बिहार से अलग होने के बाद से अब तक हुए पांच चुनावों में से चार बार कांग्रेस ने इस सीट पर कब्‍जा जमाया। 2005 में हुए चुनाव में यहां से कांग्रेस के मनोज यादव ने जीत दर्ज की।

    2009 के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के विजयरथ को थाम दिया। यहां से भाजपा के उमाशंकर अकेला विजयी हुए। 2014 के चुनाव में कांग्रेस ने फिर से इस सीट को हथिया लिया। कांग्रेस के मनोज कुमार यादव यहां दूसरी बार विधायक बने। 2019 में इस सीट से कांग्रेस के उमाशंकर अकेला विजयी हुए।

    इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 20 पंचायतों को समाहित किया गया है। यह इलाका खनिज संपदा से भरा होने के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य में नहाया हुआ प्रतीत होता है। यहां की ज्‍यादातर आबादी ग्रामीण इलाको में रहती है और कृषि पर निर्भर है।