Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विश्व में 96 करोड़ लोग बोलते हैं हिन्दी : प्रो. शिवदयाल

    By Edited By:
    Updated: Mon, 14 Sep 2015 09:17 PM (IST)

    हजारीबाग : प्रमंडलीय राजभाषा कार्यालय उत्तरी छोटानागपुर कार्यालय में हिन्दी दिवस का आयोजन डीसी मुकेश ...और पढ़ें

    Hero Image

    हजारीबाग : प्रमंडलीय राजभाषा कार्यालय उत्तरी छोटानागपुर कार्यालय में हिन्दी दिवस का आयोजन डीसी मुकेश कुमार ने दीप जला कर किया। स्वागत भाषण उपनिदेशक राजभाषा अजय कुमार ने तथा मंच संचालन संजय तिवारी ने किया। डीसी मुकेश कुमार ने कहा कि आज हिन्दी की ताकत बढ़ी है। औपचारिकता से हटकर हमें दैनिक जीवन में इसे अपनाने की जरूरत है। एशिया के सबसे ज्यादा पत्र पत्रिकाएं हिन्दी में प्रकाशित हो रही है। मुख्य अतिथि डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा कि विश्व में 96 करोड़ लोग हिन्दी भाषी है जो गर्व की बात है। विभावि हिन्दी विभाग के डॉ. विजयकांतधर दुबे ने कहा कि विश्व में जनसंख्या स्तर पर भारत दूसरे पायदान पर है पर यहां हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं मिला जो चिंता का विषय है। पूर्व प्राचार्य जिला स्कूल जय गोविंद मिश्र ने कहा कि हिन्दी पर हिन्दी भाषी दया करें। वे भाषण हिन्दी में देते है और बच्चों को अंग्रेजी में पढ़ाते है। आकाशवाणी के मन्मथनाथ मिश्रा ने आधुनिक युवा पीढ़ी को अंग्रेजी और हिन्दी की मिश्रित भाषा हिंगलिश से परहेज करने की वकालत की। कार्यक्रम को प्रो. प्रमिला गुप्ता, उमेश राणा, अमित मिश्रा, अरविंद कुमार झा ने भी संबोधित किया। जिला स्कूल के शिक्षक फरहत हुसैन खुशदिल ने स्वरचित कविता का सस्वर पाठ किया। मौके पर डीसीसी राजकुमार चौधरी, कमांडेंट सीआरपीएफ मुन्ना कुमार सिंह, एसडीओ सदर अनुज कुमार प्रसाद, निदेशक एनईपी विरेंद्र कुमार, डीपीआरओ देवेद्र नाथ भादुड़ी, प्रमेंद्र मिश्रा समेत विभागीय कर्मी, साहित्यकार व हिन्दी प्रेमी मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें