ताजा हुई राजघराने की यादें
गैलरी का उद्घाटन
जासं, पदमा/ हजारीबाग : रामगढ़ राजघराने के लोकप्रिय नायक राजा बहादुर कामाख्या नारायण सिंह की 97 वीं जयंती पदमा पैलेस परिसर स्थित श्रीनगर हवामहल में मनाई गई। राजा बहादुर के भव्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर क्षेत्र के गणमान्य लोग श्रद्धा सुमन अर्पित किए। हवामहल में लगभग दो घंटे तक आगन्तुकों का जुटान हुआ तथा स्व. कामाख्या नारायण सिंह की कृतियों की चर्चा की गई। ज्ञात हो कि पहली बार हवामहल नामक इस भव्य भवन में राजा बहादुर की जयंती मनाई गई।
समारोह में पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार यादव पूर्व विधायक निरंजन सिंह, शहर के प्रमुख व्यवसायी सीके सिंह, जेएपीटीसी पदमा के एसपी एमएम लाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय यादव, यमुना यादव, बीरेंद्र कुमार सिंह, शशिमोहन सिंह, रामसेवक सोनी, भगवान सिंह, भाजपा नेता अर्जुन साव, सुल्तान खां, गोविंद राम, रघु जायसवाल, सुरेंद्र राय समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
फोटो गैलरी का उद्घाटन -
राजा बहादुर की जयंती के मौके पर हवामहल में फोटो गैलरी का उदघाटन पूर्व मंत्री मनोज कुमार यादव और पदमा पुलिस केंद्र के एसपी एमएम लाल ने संयुक्त रूप से किया। फोटो गैलरी में रामगढ़ राज के उन पुराने तस्वीरों को रखा गया था जो राजघराने की स्मृतियां को जीवंत रखे हुए है। इनमें से अधिकत्तार तस्वीरें दशहरा उत्सव का है, जिसमें कामाख्या सिंह स्वयं शामिल होकर अपने क्षेत्र के लोगों से घंटों मिलते थे। गैलरी में रामगढ़ घराने का संक्षिप्त इतिहास भी प्रदर्शित किया गया था। सिफ्टन रिपोर्ट में वर्णित उक्त घराने के वंशजों के कार्यकाल को भी दर्शाया गया है। हजारीबाग के लिए यह गैलरी शोध करने वाले विद्यार्थियों के लिए निश्चित तौर पर लाभदायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम में चतरा, रामगढ़, हजारीबाग, बड़कागांव, बरही, चौपरण समेत कई इलाकों के लोग भारी संख्या में पहुंचे थे।
विधायक सौरभ नारायण की कमी खली -
सदर विधायक सौरभ नारायण सिंह के कार्यक्रम में शरीक नहीं होने के कारण लोगों में उत्साह की कमी दिखी। दरअसल सदर विधायक की माता जी की तबियत अचानक खराब हो जाने के कारण उनका दिल्ली से आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया। उनकी माता दिल्ली स्थित वेदांता अस्पताल में इलाजरत है।
राजपुरोहितों ने की शंख ध्वनि
मंत्रोच्चार के साथ शंख ध्वनि फूंका उसके बाद कार्यक्रम की शुरूआत की। उनके साथ कारू पांडेय, अनिल पांडेय, विनोद पांडेय थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।