Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sisai chunav Result 2024: सिसई में बीजेपी और झामुमो के बीच कांटे की टक्कर में जीते झामुमो के जिगा सुसारन होरो

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 03:23 PM (IST)

    सिसई से 2005 में भाजपा के समीर ओरोन विधायक चुने गए। 2009 के चुनाव में भाजपा को हराते हुए कांग्रेस ने जीत दर्ज की। कांग्रेस नेता गीताश्री ओरोन को जनता ने विधायक बनाया। 2014 के चुनाव में भाजपा ने वापसी की और उसके प्रत्‍याशी दिनेश ओरोन विधायक चुने गए। 2019 में झामुमो के जिगा सुसारन होरो विजयी रहे और अब एक बार फिर उन्हें जनता का साथ मिला है।

    Hero Image
    सिसई में झामुमो प्रत्याशी को मिली जीत

    डिजिटल डेस्क, सिसई। Sisai vidhan sabha chunav Result 2024: झारखंड की सिसई विधानसभा सीट गुमला जिले का हिस्‍सा होने के साथ ही यह सीट लोहारदागा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में शामिल है। इस सीट पर भाजपा, कांग्रेस और झामुमो उम्मीदवार का कब्जा रहा है। इस बार सिसई विधानसभा सीट से बीजेपी के अरुण उरांव और झामुमो के जिगा सुसारन होरो चुनावी मैदान में थे, जिसमें झामुमो को जीत मिली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा, कांग्रेस के बाद झामुमो की एंट्री

    शुरुआत से ही सिसई विधानसभा क्षेत्र भाजपा और कांग्रेस के लिए चुनावी जंग का केंद्र बनता रहा है। 2005 में यहां कराए गए चुनाव में भाजपा के समीर ओरोन विधायक चुने गए। 2009 के चुनाव में भाजपा को हराते हुए कांग्रेस ने जीत दर्ज की। कांग्रेस नेता गीताश्री ओरोन को जनता ने विधायक बनाया। 2014 के चुनाव में भाजपा ने वापसी की और उसके प्रत्‍याशी दिनेश ओरोन विधायक चुने गए। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से झामुमो के जिगा सुसारन होरो विजयी रहे। झामुमो इस बार मौजूदा विधायक को ही चुनावी मैदान में उतारा और उन्हें जीत मिली।

    सिसई विधानसभा सीट का इतिहास

    गुमला मुख्यालय से 24 किलोमीटर दूर और राजधानी रांची से 72 किलोमीटर दूर बसा यह इलाका ब्लॉक मुख्‍यालय भी है। सिसई विधानसभा क्षेत्र नदियों और जंगल से घिरा हुआ है। यहां के लोग ज्‍यादातर ग्रामीण इलाकों में निवास करते हैं और खेती कर, मछलीपालन कर अपनी जीविका चलाते हैं।