विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुमला में घर में घुस नक्सलियों ने दंपती को गोलियों से भूना

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 18 Sep 2017 09:54 AM (IST)Updated: Tue, 19 Sep 2017 09:59 AM (IST)

नक्सलियों ने घर में घुसकर दंपती की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना झारखंड के गुमला की है।

गुमला में घर में घुस नक्सलियों ने दंपती को गोलियों से भूना
गुमला में घर में घुस नक्सलियों ने दंपती को गोलियों से भूना

जागरण संवाददाता, गुमला। प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआइ (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) ने कामडारा के कोनसा बड़काटोली गांव में रविवार रात घर में घुसकर दंपती को गोलियों से भून डाला। पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा नक्सलियों ने रात दो बजे इस घटना को अंजाम दिया। दस्ते में 15 नक्सली शामिल थे।

बताया गया है कि रविवार रात गांव के आमुस केरकेट्टा (45) और उनकी पत्नी कथरीना केरकेट्टा अपने घर में सोये हुए थे। रात दो बजे पहुंचे नक्सलियों ने दरवाजा तोड़ दिया और घर के अंदर घुस गए। नक्सलियों ने सबसे पहले आमुस को कब्जे में ले पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद नक्सलियों ने आमुस के सिर में एक-एक कर कई गोलियां उतार दीं।

आमुस को बचाने आई पत्नी कथरीना को भी नक्सलियों ने पहले लाठी-डंडे से पीटा और बाद में उसे भी गोलियां से भून डाला। घटना के वक्त पति-पत्नी घर पर अकेले थे। आमुस की एकमात्र पुत्री बसिया के एक छात्रावास में रहकर पढ़ती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी चंदन कुमार झा समेत पुलिस के अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात शुरू की।

बड़े भाई को भी लिया था कब्जे में

आमुस जिस घर में अपनी पत्नी कथरीना के साथ रहते थे उसके बगल में ही बड़े भाई निकोमुद्दीन का आवास है। नक्सलियों ने उसके घर के दरवाजे को भी तोड़ दिया था। उसे भी घर से बाहर बुलाया था और नाम-पता पूछने के बाद उसे छोड़ दिया।

नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरों के खिलाफ जगह-जगह चिपकाए पोस्टर
बोकारो  जिले के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट में भाकपा माओवादियों ने पुलिस मुखबिरों के खिलाफ पोस्टर लगाया है। माओवादियों ने पहली बार कथित पुलिस मुखबिर जब्बार और मोहन को नाम उजागर करते हुए धमकी दी है। हस्तलिखित पोस्टर में कहा गया है कि पुलिस मुखबिर जब्बार एवं मोहन से जन अदालत में हिसाब लिया जाएगा।

पीएलएफआइ के एरिया कमांडर समेत तीन उग्रवादियों को भेजा गया जेल
गुमला में पीपुल्स लिबरेश फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआइ) के गिरफ्तार एरिया कमांडर मोहन माली समेत तीन उग्रवादियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ेंः मौसम विभाग ने जारी की बारिश और वज्रपात की चेतावनी

यह भी पढ़ेंः बोकारो में भाकपा माओवादियों ने पुलिस मुखबिरों को दी धमकी