बच्चियों की अस्मत बचाने के लिए जिले में पिक पेट्रोलिग आरंभ
संवाद सूत्रगुमला महिलाओं और बच्चियों की अस्मत से होनेवाले खिलवाड़ को रोकने के लिए गुमला प ...और पढ़ें

संवाद सूत्र,गुमला : महिलाओं और बच्चियों की अस्मत से होनेवाले खिलवाड़ को रोकने के लिए गुमला पुलिस ने शुक्रवार को पिक पेट्रोलिग आरंभ किया है। पिक पेट्रोलिग में महिला जवान शामिल होंगी। महिला थाना से नियंत्रित होंगी। गुमला के एसपी एचपी जर्नादनन ने पिक पेट्रोलिग पार्टी को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। एसपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। उनके साथ होने वाले छेड़-छाड़ की घटनाएं रोकने के लिए कोशिश आरंभ की गई है। उन्होंने कहा कि महिला अपराध को रोकने के लिए गुमला में विशेषज्ञों का दल नहीं है। कालेज और पार्क के समीप मनचले युवक बच्चियों को छेड़ने का काम करते हैं। उनपर अंकुश लगाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। जिससे घटनाओं को रोका जा सके। महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा प्रदान की जा सके। इस पेट्रोलिग में शामिल महिला जवानों के लिए एक अलग से वाहन की व्यवस्था की गई है। उनका काम सतत गश्ती लगाना होगा। साथ ही साथ छेड़छाड़ की घटना को रोकना होगा। इससे अपराध नियंत्रण में बहुत हद तक मदद मिलेगी। बेटियां अपने को सुरक्षित महसूस करेंगी। इस अवसर पर सार्जेंट मेजर प्रणव कुमार, सार्जेंट अर्जुन कुमार महथा, रवीन्द्र कुमार यादव, प्रियंका तिर्की आदि उपस्थित थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।