Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डायन होने के शक में महिला का गला काटकर हत्या, शव को रेत में दफनाया; ऐसे पकड़ में आया आरोपी

    Updated: Tue, 18 Mar 2025 06:06 AM (IST)

    झारखंड में एक महिला के डायन होने के शक में उसकी गला काटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को नदी के पास रेत में दबा दिया गया। शक के आधार पर पुलिस ने गांव के ही करमपाल लकड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। सख्ती बरतने पर करमपाल लकड़ा टूट गया और उसने स्वीकार किया कि उसने ही मैनो देवी की हत्या की है।

    Hero Image
    खोजी कुत्ते की मदद से नदी तक पहुंची पुलिस को मिला शव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    संवाद सूत्र, जागरण, गुमला। गुमला की एक महिला अंधविश्वास की भेंट चढ़ गई। गुमला थाना क्षेत्र के फट्ठी गांव में 50 वर्षीय मैनो देवी की गला काटकर हत्या कर उसके शव को खटवा नदी में बालू में खोद कर दफना दिया। महिला शनिवार से ही घर से गायब थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला का पुत्र बिरिया उरांव ने बताया कि गांव में उसका दो घर है। मां एक घर से दूसरे घर में जाने के लिए निकली थी। लेकिन घर नहीं पहुंची। दूसरे दिन ही बिरिया उरांव टोटो थाना में मां मैनो देवी के लापता होने की लिखित शिकायत दर्ज कराया था।

    नदी के पास से बरामद हुआ शव

    गांव से नदी के बीच में महिला का चप्पल मिला था। इससे बिरिया उरांव को अनहोनी की आशंका होने लगी थी। मामले पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोजी कुत्ते की मदद से नदी तक पहुंची जहां शव को बरामद किया गया।

    इसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने गांव के ही करमपाल लकड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। प्रारंभ में करमपाल आनाकानी करता रहा। पुलिस को भी बरगलाने का प्रयास करता रहा। लेकिन सख्ती बरतने पर करमपाल लकड़ा टूट गया और उसने स्वीकार किया कि उसने ही मैनो देवी की हत्या की है।

    डायन होने का शक

    • उसने बताया कि 2019 में उसका भाई तेतरु उरांव की पत्नी की मौत सांप के काटने से हुई थी। इसके बाद से मैनो देवी पर डायन होने का शक था। इसी शक पर उसने हत्या कर दी। इधर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि 2029 में गांव के ही कुछ लोग भगत के पास गए थे।
    • इसे लेकर गांव में बैठक भी हुई थी। बैठक में मामला को पटाक्षेप कर दिया गया था। इधर इस सबंध में सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: झारखंड में डायन बिसाही के आरोप में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, अपराधियों ने जंगल में फेंके शव