Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुनील सोरेन का हेमंत सरकार पर हमला, सरकार को नहीं है जश्न मनाने का अधिकार, विकास की जगह अपराध में हुई बढ़ोतरी

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sat, 31 Dec 2022 04:06 PM (IST)

    भाजपा सांसद सुनील सोरेन ने शुक्रवार को हेंमंत सरकार और गठबंधन पर जमकर हमला किया। भाजपा सासंद न हेमंत की गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की बेमेल सरकार के तीन साल के कार्यकाल में विकास की जगह अपराध बढ़ा है।

    Hero Image
    भाजपा सांसद सुनील सोरेन ने शुक्रवार को हेंमंत सरकार और गठबंधन पर हमला।

    दुमका, जागरण संवाददाता: भाजपा सांसद सुनील सोरेन ने शुक्रवार को हेंमंत सरकार और गठबंधन पर जमकर हमला किया। भाजपा सासंद न हेमंत की गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की बेमेल सरकार के तीन साल के कार्यकाल में विकास की जगह अपराध बढ़ा है। सरकार के संरक्षण में अपराध बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार को जश्न मनाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार के तीन साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए सांसद ने कहा कि झामुमो, राजद व कांग्रेस के गठजोड़ से बनी अवसरवादी सरकार के कुशासन ने राज्य को भ्रष्टाचार की गर्त में धकेल दिया है। राज्य में हर तरफ अराजकता का माहौल है। हत्या, लूट, दुष्कर्म, अपहरण व डकैती की रिकार्ड तोड़ घटनाओं से लोग भय और आतंक के माहौल में जी रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि तीन साल से विकास की दौड़ में राज्य काफी पीछे चला गया। झूठ और बेईमानी की बुनियाद पर टिकी झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार सामाजिक ताने-बाने को तोड़कर जनता में भ्रम फैलाकर अपनी विफलताओं को छुपाने का हर संभव प्रपंच कर रही है। इन तीन साल में पांच हजार से अधिक दुष्कर्म, 5258 हत्या, 28234 चोरी, 1978 डकैती और 4485 अपहरण की घटनाएं हुई है। राज्य में अपराधियों में अब किसी का डर नहीं है।

    कहा कि जिस राज्य के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप हो, ईडी के सामने पेश आने में लज्जा आती है। इससे राज्य की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। नौकरी देने का वादा कर सरकार सत्ता में आई। पिछले तीन साल में महज 357 लोगों को ही नौकरी मिली। सरकार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तक नहीं दे सकी।

    हमला करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा की स्थिति अत्यंत दयनीय है। जनता को भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया है। नेता ही नहीं अधिकारियों ने भी भ्रष्टाचार की नई इबारत लिखी। विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश, अमित अग्रवाल, पूजा सिंघल व दाहू यादव समेत कई के काले कारनामे को ईडी ने पर्दाफाश किया। सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। जेल व अस्पताल में इन लोगों को वीआइपी सुविधा दी जा रही है। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता मिसफिका ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में केवल संसाधन की लूट हुई है। टोकन देकर बालू और कोयला की तस्करी हुई।