विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुमला के शिक्षक अमृत कुमार मेटे के कार्यों पर बनी डॉक्यूमेंट्री, आज दूरदर्शन पर दिखाई जाएगी

Published: Thu, 26 Nov 2026 02:20 PM (IST)

गुमला के शिक्षक अमृत कुमार मेटे के शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों और समर्पण पर दूरदर्शन ने एक विशेष वृत्तचित्र तैयार किया है। यह 50 मिनट का वृत्तचित्र 26 नवंबर को दोपहर 2 बजे डीडी झारखंड चैनल पर प्रसारित होगा, जिसमें उनके प्रयासों से विद्यालय में आए बदलाव को दर्शाया जाएगा।

गुमला के शिक्षक अमृत कुमार मेटे के कार्यों पर बनी डॉक्यूमेंट्री। (फोटो सोर्स- जागरण)

गुमला के शिक्षक अमृत कुमार मेटे के कार्यों पर बनी डॉक्यूमेंट्री। (फोटो सोर्स- जागरण)

HighLights

  1. गुमला के शिक्षक अमृत कुमार मेटे के कार्यों पर बनी डॉक्यूमेंट्री।

  2. सुदूरवर्ती विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में आए बदलाव को दर्शाया।

जागरण संवाददाता, गुमला। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और समर्पण से पहचान बनाने वाले गुमला के शिक्षक अमृत कुमार मेटे के कार्यों पर दूरदर्शन ने विशेष डॉक्यूमेंट्री तैयार की है। इसका प्रसारण गुरुवार, 26 नवंबर को अपराह्न दो बजे डीडी झारखंड चैनल पर किया जाएगा। करीब 50 मिनट के इस वृत्तचित्र में एक शिक्षक के प्रयास से सुदूरवर्ती विद्यालय में आए बदलाव और बच्चों के शैक्षणिक विकास की कहानी दिखाई जाएगी।

शास्त्री नगर, गुमला निवासी अमृत कुमार मेटे रायडीह प्रखंड स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लुदाम कोठाटोली के प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं। विद्यालय में पदस्थापन के बाद उन्होंने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनाने और विद्यालय के समग्र विकास के लिए कई पहल कीं। उनके इन्हीं प्रयासों के लिए उन्हें पूर्व में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

डाक्यूमेंट्री में विद्यालय परिसर की बेहतर व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेलकूद गतिविधियों और शैक्षणिक नवाचारों को प्रमुखता से दिखाया गया है। इसका निर्देशन पंकज सिन्हा ने किया है। कैमरामैन एस तिर्की, भेंटकर्ता नवोदित कलाकार सुशांत कुमार और प्रोग्राम हेड सुधीर कुमार हैं।

जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खान ने इस उपलब्धि पर अमृत कुमार मेटे को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले के शिक्षक के प्रयासों को दूरदर्शन के माध्यम से व्यापक पहचान मिलना शिक्षा जगत के लिए उत्साहजनक है। वहीं अमृत कुमार मेटे ने इसे अपने लिए गौरवपूर्ण और अविस्मरणीय अनुभव बताया। 

यह भी पढ़ें- गुमला में रिश्तों का कत्ल: दो भाइयों पर अपनी पत्नियों की हत्या कर जंगल में शव दफनाने का आरोप, ऐसे हुआ पर्दाफाश

यह भी पढ़ें- गुमला में दिल दहला देने वाला हादसा: कार को बचाने में 11 हजार वोल्ट के पोल से टकराया ट्रक, जिंदा जला ड्राइवर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।