विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुमला में दिल दहला देने वाला हादसा: कार को बचाने में 11 हजार वोल्ट के पोल से टकराया ट्रक, जिंदा जला ड्राइवर

Published: Tue, 24 Nov 2026 09:42 AM (GMT+05:30)

गुमला के पालकोट रोड पर देर रात ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई, जिसके बाद ट्रक में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक पंकज कुमार जिंदा जल गया और उसका केवल नर कंकाल मिला।

कार को बचाने में 11 हजार वोल्ट के पोल से टकराया ट्रक, जिंदा जला ड्राइवर (जागरण फोटो)

कार को बचाने में 11 हजार वोल्ट के पोल से टकराया ट्रक, जिंदा जला ड्राइवर (जागरण फोटो)

HighLights

  1. गुमला के पालकोट रोड पर ट्रक-कार की टक्कर।

  2. हादसे के बाद ट्रक में लगी भीषण आग।

  3. ट्रक चालक पंकज कुमार की जिंदा जलकर मौत।

संवाद सहयोगी, गुमला। शहर के कार्तिक उरांव कॉलेज के समीप पालकोट रोड पर बीती रात करीब 12:30 बजे ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकरा गया।

टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग बुझने के बाद घटनास्थल पर चालक का केवल नर कंकाल मिला।

मृत चालक की पहचान पंकज कुमार (35), निवासी नावली लालपुर, थाना रक्सौली, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

WhatsApp Image 2026-11-24 at 9.31.38 AM

जानकारी के अनुसार, ट्रक राउरकेला से छड़ लोड कर अलीगढ़ जा रहा था। इसी दौरान कार को बचाने के प्रयास में चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन बिजली पोल से जा टकराया। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक चालक ने घटना की सूचना गुमला थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था और चालक की मौत हो चुकी थी।

मंगलवार की सुबह घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। जले हुए ट्रक और चालक के अवशेष देखकर लोग सहम गए। पुलिस ने सड़क पर बैरिकेडिंग कर यातायात नियंत्रित किया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।