विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब गुमला में भी होगी चाय की खेती, 80 हजार पौधे लगाने की तैयारी; रोजगार और कमाई की बढ़ेगी उम्मीद

Published: Sun, 11 Oct 2026 10:03 AM (GMT+05:30)

गुमला जिले में कृषि विविधीकरण और ग्रामीण रोजगार सृजन के लिए चाय की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. गुमला में कृषि विविधीकरण हेतु चाय की खेती शुरू।

  2. नर्मा प्रक्षेत्र में 80 हजार चाय पौधे लगेंगे।

जागरण संवाददाता, गुमला। जिले में कृषि विविधीकरण को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से चाय की खेती की पहल की जा रही है। उद्यान विभाग की ओर से बिशुनपुर प्रखंड के नर्मा स्थित कृषि प्रक्षेत्र में चाय की खेती विकसित की जा रही है।

शनिवार को उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन ने कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण कर पौधरोपण कार्य और उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। योजना के प्रथम चरण में नर्मा कृषि प्रक्षेत्र में कुल 80 हजार चाय के पौधे लगाए जाएंगे।

वर्तमान में पौधरोपण का कार्य जारी है। चाय की खेती को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए प्रक्षेत्र में पैक हाउस, माली शेड, वाटर टैंक, फेंसिंग और सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर की व्यवस्था की गई है। इन सुविधाओं से पौधों की देखभाल और सिंचाई में सहूलियत होगी।

निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने कहा कि गुमला में चाय की खेती की पहल कृषि के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित कर सकती है। इससे कृषि विविधीकरण को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

उन्होंने चाय उत्पादन के विकास को जिले की कृषि अर्थव्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। जिला उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि नर्मा में चाय की खेती सफल होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। किसानों के लिए आय के नए स्रोत विकसित करने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

जिला प्रशासन और उद्यान विभाग का लक्ष्य स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग कर कृषि आधारित विकास को गति देना है। निरीक्षण के दौरान जिला उद्यान पदाधिकारी डा. तमन्ना, तकनीकी विशेषज्ञ विश्व दीपक सिंह आदि मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें- स्वर्ण पदक विजेता गुमला की पार्वती टोपनो के घर में न शौचालय, न ही साफ पानी; घर पहुंची डालसा की टीम ने दिया भरोसा

यह भी पढ़ें- डिजिटल होगी झारखंड की स्वास्थ्य सेवा: खूंटी, लातेहार, गुमला और चतरा में 10 बेड के टेली ICU की शुरुआत