गुमला में फुटबॉल मैच देखकर घर लौट रहा था 13 साल का अलेक्स, दो बाइक की टक्कर में गई जान
गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र में फुटबॉल मैच देखकर लौट रहे 13 वर्षीय छात्र अलेक्स कुजूर की सड़क हादसे में ...और पढ़ें

जानकारी देते हुए स्वजन। जागरण
HighLights
13 वर्षीय छात्र अलेक्स कुजूर की सड़क हादसे में मौत।
फुटबॉल टूर्नामेंट देखकर घर लौटते समय हुआ यह हादसा।
जागरण संवाददाता, गुमला। गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र के छिछवानी पंचायत के दड़गांव गांव में बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में 13 वर्षीय छात्र अलेक्स कुजूर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब अलेक्स गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट देखकर अपने घर लौट रहा था।
घर से करीब आधा किलोमीटर पहले दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसी दौरान अलेक्स बाइक की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
अलेक्स थाना दड़गांव निवासी अनिल कुजूर का पुत्र था और वह बालक मध्य विद्यालय कटकाही स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। बुधवार शाम वह गांव में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट को देखने गया था। मैच देखने के बाद वह पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही दो बाइक आपस में टकरा गईं और एक बाइक की चपेट में अलेक्स आ गया।
हादसे में थाना दड़गांव गांव निवासी 15 वर्षीय सत्या तिग्गा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं बाइक सवार बाइक घटना स्थल पर छोड़ कर भाग गया।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की जलकर हुई मौत
यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी के निधन के बाद गोड्डा में शोक, आवास पर जुटी लोगों की भीड़
यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत; CM ने जताया दुख
