जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत; CM ने जताया दुख
जमशेदपुर के मरीन ड्राइव क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा ...और पढ़ें

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी की मौत पर सीएम ने जताया दुख। जागरण
HighLights
जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत।
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह भी शामिल।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। शहर के मरीन ड्राइव क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा एनएच पर हुआ, जहां एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया पोस्ट
हादसे में मंत्री की बेटी तृषा सिंह की मौत की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी। उन्होंने घटना को बेहद दुखद और हृदयविदारक बताते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई।
डॉ. इरफान अंसारी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का निधन हो गया। उन्होंने कहा कि एक मां के लिए संतान को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर…
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) September 24, 2026
अभी-अभी अत्यंत दुखद सूचना मिली कि आज सुबह जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हमारी छोटी बहन एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे जी की बेटी का निधन हो गया।
इस असहनीय दुःख की घड़ी में मैं दीपिका जी और पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी…
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी हादसे पर शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए हादसे में उनकी साथी मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी और अन्य लोगों के निधन की खबर से वह बेहद दुखी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी संतान को खोने का दुख शब्दों से परे है। उन्होंने दीपिका पांडेय सिंह समेत सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की।
जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 24, 2026
अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और…
यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में सड़क हादसे में झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे की बेटी समेत चार की मौत, इरफान अंसारी से जताया शोक
