जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मंत्री दीपिका पांडे की बेटी समेत चार की दुखद मौत, CM ने जताया शोक
Deepika Pandey Singh Daughter Death: जमशेदपुर में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका ...और पढ़ें
HighLights
मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह की सड़क हादसे में मौत।
जमशेदपुर के दोमुहानी मरीन ड्राइव पर कार-ट्रक की भीषण टक्कर।
हादसे में तृषा सिंह समेत कुल चार लोगों ने गंवाई जान।
जागरण संवाददाता, गोड्डा। Deepika Pandey Singh Daughter Death जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए गुरुवार तड़के हुए सड़क हादसे में गोड्डा जिले के महगामा की विधायक व राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह समेत चार की मौत हो गई। मृतकों में तृषा सिंह के अलावा एक लड़की और दो लड़के शामिल हैं।
ट्रक से टक्कर के बाद कार के उड़ गए परखच्चे
बताया जाता है कि जमशेदपुर के सोनारी थानाक्षेत्र अंतर्गत दोमुहानी मरीन ड्राइव पर कार और ट्रक की टक्कर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत कुल 4 लोगों की मौत हुई। मृतकों में 2 युवक और 2 युवतियां शामिल हैं।
मरने वालों के नाम हैं- सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता, वंशिका खंडेलवाल और तृषा सिंह। बताया जाता है कि सफेद रंग की स्विफ्ट कार, दोमुहानी मरीन ड्राइव सड़क पर पहले से खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
XLRI की छात्रा थी तृषा
कार इतनी बुरी हालत में थी कि इसको गैस कटर से काटकर मृतकों का शव निकालना पड़ा। शवों को MGM अस्पताल भेज दिया गया है। मंत्री की बेटी XLRI की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलते ही मंत्री दीपिका पांडेय सिंह रांची से जमशेदपुर के लिए निकल गईं।
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
गैस कटर से काटकर निकाले गए शव
ट्रक से टक्कर के बाद कार की हालत खराब हो गई। उसके अंदर मंत्री की बेटी समेत चारों फंस गए। कार की हालत इतनी खराब थी कि गैस कटर के काट कर शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए MGM अस्पताल भेजा गया।
जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 24, 2026
अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और…
बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर… अभी-अभी अत्यंत दुखद सूचना मिली कि आज सुबह जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हमारी छोटी बहन एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे जी की बेटी का निधन हो गया। इस असहनीय दुःख की घड़ी में मैं दीपिका जी और पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। एक मां के लिए संतान को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) September 24, 2026
