अन्याय के खिलाफ समाज में हूल क्रांति लाने की जरूरत
जाटीगुमला जिला में हूल दिवस पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में अंग्रेजी हुकूमत के विरु

जाटी,गुमला: जिला में हूल दिवस पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध बिगुल फूंकने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा एसटी मोर्चा द्वारा ढोठाटोली में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महामंत्री रामावतार भगत ने कहा कि 1855 -56 में सिद्धू को राजा बनाते हुए कान्हू, चांद, भैरव, फूलों झानू के नेतृत्व में संथाल में संथाल विद्रोह हूल विद्रोह की शुरुआत हुई। 400 गांव के आदिवासी ग्रामीण और 50 क्रान्तिकारियों ने साहूकार, जमींदार और अंग्रेजों के अन्याय के खिलाफ विद्रोह किया। इस आंदोलन में 20 हजार आंदोलनकारी शहीद हुए। भाजपा नेत्री शंकुतला उरांव ने कहा कि अन्याय के खिलाफ समाज में हूल क्रान्ति लाने की जरूरत है। जिला अध्यक्ष देवेन्द्र उरांव ने कहा कि जनजातीय समाज में सिद्धू कान्हू जैसे नेतृत्वकर्ता की आवश्यकता समाज के हर परिवार में यदि एक क्रांतिकारी राष्ट्रवादी युवक जन्म ले तो हमारा देश समाज उन्नति और तरक्की के शिखर पर जा पहुंचेगा । कार्यक्रम के संयोजक नीरज कुमार तिर्की ने जनजातीय समुदाय के साथ अभी भी शोषण और अत्याचार हो रहा है हमें एकजुटता होकर शोषण के खिलाफ आवाज उठाने पर बल दिया। मौके पर नीरज तिर्की, सुजित नंदा दिप्ती उरांव , बालकेश्वर सिंह, प्रतिमा उरांव, लक्ष्मी विश्वकर्मा, गुड्डी नंदा आदि शामिल थे। घाघरा प्रखंड में भाजपा मंडल ने हूल दिवस मनाया। मंडल अध्यक्ष गोपाल गोप व श्याम किशोर पाठक के अलावे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिद्धू कान्हू चांद भैरव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर गोपाल गोप,श्याम किशोर पाठक,पप्पू गुप्ता, श्याम साहू,अजीत साह आदि मौजूद थे। बसिया के जोलो मध्य विद्यालय परिसर में प्रखंड भाजपा आदिवासी मोर्चा द्वारा रविवार को हुल दिवस मनाया गया। इस दौरान वीर शहीद सिद्धू कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से आदिवासी मोर्चा बसिया प्रखंड महामंत्री दिनेश लकड़ा,उपाध्यक्ष बिहारी उरांव,मुनिका लकड़ा, बिमला देवी,गणेश उरांव,पुनीत उरांव,बालकिशुन बड़ाईक आदि शामिल थे।
झारखंड वीरों और शहीदों की धरती : किरण
भरनो के करंज पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल गांव अलमोरा में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा की अध्यक्षता में हूल दिवस मनाया गया। मौके पर किरण माला बड़ा ने कहा कि झारखंड वीरों और शहीदों की धरती है, 1855 में सिदो-कान्हू के नेतृत्व में आदिवासियों ने अदम्य वीरता और साहस का परिचय देते हुए अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। अपने हक, अधिकार और देश की खातिर इन वीरों ने अपनी कुर्बानी दे दी थी। संताल विद्रोह के ऐसे नायकों की शहादत हम सभी को सदैव प्रेरित करेगा। मौके पर महामंत्री प्रेम कुमार सिंह,एसटी मोर्चा अध्यक्ष विनय उरांव,महामंत्री संतु मुंडा,युवा मोर्चा अध्यक्ष मुरारी केशरी,उपाध्यक्ष पिटु केशरी आदि मौजूद थे।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सदस्य मांगू उरांव के नेतृत्व में रायडीह प्रखंड के सिलम गांव में हुल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष खुशमन नायक ,भाजपा महिला मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष सरिता देवी,महामंत्री पूर्णिमा देवी,मंत्री देवंती तिर्की आदि उपस्थित थे।
बिशुनुपर में भाजपा मंडल एसटी मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश भगत एवं अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आलोक उरांव के नेतृत्व में भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा सिद्धू कान्हु व चांद भैरव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर झारखंड के वीर सपूतों को नमन किया गया । इस मौके पर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य भिखारी भगत ,प्रदीप उरांव ,पवन उरांव ,जोगेंद्र उरांव ,विनोद उरांव ,सुशील मुंडा आदि मौजूद थे।
डुमरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद सिद्धु कान्हू व चांद भैरव को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। मौके पर भाजयुमो जिला मंत्री नितेश गुप्ता, एस टी मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य जगजीवन भगत, लक्ष्मण नगेसिया, शुभम कुमार, छोटू ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। केओ गुमला के बीएड संकाय में बुधवार को हूल दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य एजे खलखो, बीएड संकाय के समन्वयक डॉ दिलीप प्रसाद, प्रो. दीपक प्रसाद,प्रो. सिलास डहंगा, डॉ राकेश प्रसाद,प्रो. पूनम भगत आदि ने विचार व्यक्त किए। हूल दिवस के अवसर पर बुधवार को कांग्रेस भवन गुमला में वीर शहीद सिद्धू कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर जिला कांग्रेस कमेटी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष मो अकिल रहमान के नेतृत्व में आयोजित हूल दिवस पर वरीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी, गुमला नगर परिषद अध्यक्ष दीपनारायण उरांव, आशिक अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष चुमनु उरांव, पूर्व युवा अध्यक्ष राजनील तिग्गा, महासचिव रामनिवास प्रसाद, मो मोख्तार आलम,फिरोज आलम आदि ने वीर शहीद सिद्धू कान्हू को श्रद्धांजलि दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।