Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मॉडल प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन की जांच में पायी गयी खामियां

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 01 Aug 2020 06:13 AM (IST)

    संवाद सूत्र घाघरा (गुमला) प्रखंड में एक ही छत के नीचे बन रहे मॉडल प्रखंड सह अंचल काया ...और पढ़ें

    Hero Image
    मॉडल प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन की जांच में पायी गयी खामियां

    संवाद सूत्र, घाघरा (गुमला) : प्रखंड में एक ही छत के नीचे बन रहे मॉडल प्रखंड सह अंचल कार्यालय की छत से पानी टपकने के शिकायत की जांच अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता और भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता बिहारी लाल मुंडा ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से की। उपायुक्त ने पिछले सप्ताह प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान बीडीओ को एक सप्ताह के भीतर नव निर्मित भवन में कार्यालय शिफ्ट करने का निर्देश दिया था। बीडीओ विष्णुदेव कच्छप और अन्य अधिकारियों ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया तो नया भवन के छत से पानी टपक रहा था। छत की सफाई नहीं होने के कारण जल जमाव भी था। भवन में लगाए गए खिड़की को दुरुस्त करने का निर्देश संवेदक को दिया गया। उसी शिकायत के आलोक में शुक्रवार को अपर समाहर्ता और कार्यपालक अभियंता भवन की जांच करने घाघरा पहुंचे थे। अपर समाहर्ता ने बताया कि जांच में कई खामियां पायी गयी है। हम उपायुक्त को अपना जांच प्रतिवदेन समर्पित कर देंगे। संवेदक को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। संवेदक ने अभी भवन के हैंड ओवर नहीं किया है। संवेदक काम करा रहा है। उधर भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता बिहारी लाल मुंडा ने बताया कि निरीक्षण और अनुश्रवण की कमी के कारण भवन में खमियां निकली है। संवेदक के कार्यों का पर्यवेक्षण नहीं हुआ है। सुधार के काम कराए जाएंगे। उधर संवेदक का कहना है कि काम पूरा करने के बाद ही भवन को हैंडओवर किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें