आम जनता से टैक्स वसूली में सख्ती, सरकारी विभागों पर गुमला नगर परिषद का 2.35 करोड़ बकाया
गुमला नगर परिषद सरकारी विभागों से 2.35 करोड़ रुपये के होल्डिंग टैक्स और अन्य शुल्कों की वसूली में सुस्त है, ...और पढ़ें

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।
HighLights
सरकारी विभागों पर 2.35 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया।
नगर परिषद वसूली में सुस्त, आम लोगों पर सख्ती।
संवाद सहयोगी, गुमला। गुमला नगर परिषद का विभिन्न सरकारी विभागों पर करीब दो करोड़ 35 लाख रुपये होल्डिंग टैक्स एवं अन्य शुल्क बकाया है। इसके बावजूद नगर परिषद बकाया राशि की वसूली को लेकर अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखा रहा है।
स्थिति यह है कि सरकारी विभागों पर वर्षों से लाखों रुपये का टैक्स लंबित है, लेकिन इसकी वसूली के लिए ठोस पहल नहीं हो रही है। दूसरी ओर आम नागरिकों से होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर नगर परिषद लगातार सख्ती दिखाता है। सरकारी विभागों से बकाया राशि वसूलने में नगर परिषद सुस्ती बरत रही है।
नगर परिषद के आंकड़ों के अनुसार भवन निर्माण विभाग के अधीन आने वाले 11 कार्यालयों और आवासों पर 52 लाख 35 हजार 966 रुपये होल्डिंग टैक्स बकाया है। वहीं मंडल कारा पर होल्डिंग टैक्स के रूप में 96 हजार 462 रुपये और पाइप जलापूर्ति शुल्क के रूप में 47 लाख 83 हजार 968 रुपये बकाया हैं।
इसी प्रकार सदर अस्पताल पर 10 लाख 21 हजार 405 रुपये होल्डिंग टैक्स, 6 लाख 98 हजार 410 रुपये पाइप पानी शुल्क और 1 लाख 39 हजार रुपये कचरा शुल्क लंबित है। शिक्षा विभाग पर 18 लाख 42 हजार 710 रुपये होल्डिंग टैक्स बकाया है।
वहीं सिविल कोर्ट कार्यालय पर 1 लाख 29 हजार 65 रुपये होल्डिंग टैक्स और 13 लाख 76 हजार 342 रुपये पाइप जलापूर्ति शुल्क बाकी है। खेल पदाधिकारी कार्यालय पर पानी टैक्स के रूप में 18 लाख 42 हजार 719 रुपये बकाया है। इसके अलावा अन्य विभाग में भी कुछ होल्डिंग टैक्स व अन्य टैक्स बकाया है। वहीं उक्त राशि को समय पर वसूली कर लिया जाता तो, उक्त राशि से शहर के विकास के कार्यो में गति मिल सकती है।
होल्डिंग टैक्स की बकाया राशि हेतु संबंधित विभाग को तीन बार पत्राचार किया जा चुका है। इस संबंध में समन्वय समिति को रिपोर्ट किया गया है। वहीं इसके लिए आगे की प्रक्रिया को भी किया जाएगा।
- मनीष कुमार, ईओ नप गुमला।
यह भी पढ़ें- गुमला घूमने का बनेगा प्लान तो ठहरने की नहीं होगी चिंता, पर्यटन होटल के लिए प्रशासन ने भेजा प्रस्ताव
यह भी पढ़ें- न एंबुलेंस, न सड़क... गुमला में घायल ग्रामीण के लिए खटिया बनी 'लाइफलाइन', 5 KM तक कंधों पर ढोने को मजबूर हुए लोग
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।