विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुमला घूमने का बनेगा प्लान तो ठहरने की नहीं होगी चिंता, पर्यटन होटल के लिए प्रशासन ने भेजा प्रस्ताव

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:19 AM (IST)

गुमला जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों की आवासीय समस्या दूर करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गुमला में पहल शुरू।

  2. जिला मुख्यालय में पर्यटन होटल हेतु जमीन चिह्नित।

जागरण संवाददाता, गुमला। प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विरासत से समृद्ध गुमला जिले में पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है। जिले में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के ठहरने की समस्या दूर करने के लिए जिला मुख्यालय में पर्यटन होटल निर्माण की योजना तैयार की जा रही है। \

इसके लिए जिला प्रशासन ने जमीन चिह्नित कर भूमि प्रतिवेदन राज्य सरकार को भेज दिया है। विभागीय स्वीकृति मिलने के बाद पर्यटन होटल निर्माण की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। जनजातीय बहुल गुमला जिले में धार्मिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के विकास एवं प्रचार-प्रसार से पर्यटकों का आवागमन बढ़ रहा है।

ऐसे में जिला मुख्यालय में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक आवासीय सुविधा विकसित करना आवश्यक है। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों बाबा टांगीनाथ धाम और आंजन धाम , पालकोट सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर सालभर श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आवागमन होता है।

विशेष अवसरों और पर्व-त्योहारों के दौरान यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लेकिन ठहरने के लिए पर्याप्त और व्यवस्थित होटल एवं आवासीय सुविधाओं का अभाव पर्यटकों के लिए परेशानी का कारण बनता है। कई लोगों को गुमला से बाहर या निजी स्तर पर ठहरने की व्यवस्था करनी पड़ती है।

जिला मुख्यालय में पर्यटन होटल का निर्माण होने से पर्यटकों को सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधा मिलने के साथ जिले की पर्यटन गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। होटल, परिवहन, खानपान, स्थानीय उत्पादों और अन्य व्यवसायों को भी लाभ मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें- कार्बाइड से फल पकाने वालों की खैर नहीं, छठ से पहले गुमला में खाद्य विभाग ने दी सख्त चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।