कार्बाइड से फल पकाने वालों की खैर नहीं, छठ से पहले गुमला में खाद्य विभाग ने दी सख्त चेतावनी
छठ महापर्व के दौरान गुमला में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और अस्वच्छ खाद्य सामग्री की आशंका पर बाजार में ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
छठ पर खाद्य सुरक्षा विभाग का गुमला बाजार में जांच अभियान।
कार्बाइड से फल पकाने वालों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, गुमला। छठ महापर्व पर फल और खाद्य सामग्री की खरीदारी बढ़ने के साथ ही बाजार में मिलावट और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों की आशंका भी बढ़ गई है। लोगों की आस्था और स्वास्थ्य से जुड़े इस बड़े पर्व के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के बाजारों में जांच अभियान चलाया।
इस दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से संदिग्ध खाद्य सामग्री की शिकायत खाद्य विभाग अथवा फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप पर करने और एफएसएसएआई लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन वाले विक्रेताओं से ही खाद्य सामग्री खरीदने की अपील की।
जांच के दौरान फल दुकानों, राइपनिंग चैंबर, गुपचुप और चाट के ठेलों की जांच में कई जगह स्वच्छता के मानकों की अनदेखी सामने आई। कहीं खाद्य सामग्री खुले में रखी मिली तो कहीं विक्रेता बिना ग्लव्स और कैप के ही खाने-पीने की चीजें तैयार करते और परोसते नजर आए। जांच के दौरान जिले को कार्बाइड मुक्त बनाने पर जोर दिया गया। फल विक्रेताओं को कैल्शियम कार्बाइड जैसे प्रतिबंधित रसायनों से फल पकाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि ऐसे रसायनों से पके फल स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। विक्रेताओं को प्राकृतिक और सुरक्षित तरीके से फल पकाने का निर्देश दिया गया। गुपचुप और चाट दुकानों की जांच में साफ-सफाई की स्थिति कई जगह संतोषजनक नहीं मिली।
खाद्य सामग्री खुले में रखी थी और स्वच्छता संबंधी जरूरी सावधानियों की अनदेखी की जा रही थी। विभाग ने विक्रेताओं को साफ बर्तनों, स्वच्छ पेयजल, ग्लव्स और कैप का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें- छठ बाजार में नेपाली सूप-दउरा की धमक! अररिया में देसी कारीगरों की बढ़ी टेंशन, आजीविका पर संकट
यह भी पढ़ें- छठ पूजा के बाद घर वापसी होगी आसान, दिल्ली-पटना रूट पर चलेंगी वंदे भारत स्पेशल; देखें पूरा टाइम-टेबल और रूट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।