दशहरा मनाने गांव आया था बेटा, गुमला में पिता ने टांगी से मारकर की हत्या; 40 वर्षीय कुलदीप की मौत से सनसनी
गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र के पोजेगा गांव में गुरुवार रात एक पिता ने अपने 40 वर्षीय पुत्र कुलदीप यादव ...और पढ़ें

पिता ने पुत्र कुलदीप यादव की टांगी से हत्या की।
HighLights
पिता ने पुत्र कुलदीप यादव की टांगी से हत्या की।
विवाद के बाद हुई हत्या, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, गुमला। गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र के पोजेगा गांव में गुरुवार की रात करीब 11 बजे पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद में पिता ने अपने ही पुत्र 40 वर्षीय कुलदीप यादव की टांगी से मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। दशहरा पर्व के दौरान हुई इस घटना से परिवार और ग्रामीणों में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात हरिनारायण यादव और उनके पुत्र कुलदीप यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि विवाद बढ़ने पर पिता ने टांगी से कुलदीप पर हमला कर दिया। हमले में कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय कुलदीप शराब के नशे में था।
हालांकि, विवाद के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। बताया जाता है कि कुलदीप यादव दूसरे राज्य में रहकर काम करता था। दशहरा पर्व मनाने के लिए वह अपने गांव पोजेगा स्थित घर आया हुआ था। पर्व के अवसर पर घर लौटे कुलदीप की हत्या की घटना से गांव में मातम पसर गया है। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों के बीच इसकी चर्चा होने लगी।
घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई और मामले की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। हत्या के पीछे के कारणों, घटना की परिस्थितियों और आरोपित की स्थिति को लेकर पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
यह भी पढ़ें- अंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर व सुरेश राठौर आज होंगे कोर्ट में पेश, अदालत लेगी नार्को टेस्ट पर सहमति
यह भी पढ़ें- शिवा शर्मा हत्याकांड: किसके भरोसे बेफिक्र है श्रद्धा, गिरफ्तारी के बाद भी तेवर बरकरार
