विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BJYM की राष्ट्रीय टीम में झारखंड के अमन यादव को जगह, राष्ट्रीय सचिव की मिली जिम्मेदारी

Published: Tue, 20 Oct 2026 08:56 PM (IST)

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राष्ट्रीय टीम में झारखंड के अमन यादव को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। वह ...और पढ़ें

सिसई के भाजयुमो नेता अमन यादव। (फाइल फोटो)

सिसई के भाजयुमो नेता अमन यादव। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अमन यादव भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त।

  2. झारखंड के गुमला जिले से आते हैं अमन।

  3. पहले झारखंड भाजयुमो के उपाध्यक्ष थे।

डिजिटल डेस्क, गुमला। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की राष्ट्रीय टीम घोषित की है। नई टीम में झारखंड के अमन यादव को स्थान मिला है।

भाजयुमो ने सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तीन राष्ट्रीय महामंत्री और सात राष्ट्रीय सचिवों समेत कई अहम पदों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देश पर की गई ये सभी नियुक्तियां की गई हैं।
 
झारखंड के गुमला जिले के सिसई के रहने वाले अमन यादव को नई कमेटी में स्थान दिया गया है। अमन को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इससे पहले अमन झारखंड भाजयुमो के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे।