विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में व्यवस्था चौपट, गड्ढे भरने तक में नाकाम सरकार; आदित्य साहू ने JMM-कांग्रेस गठबंधन पर साधा निशाना

Published: Sat, 10 Oct 2026 09:33 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कुमारधुबी में झामुमो-कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने राज्य में बिगड़ती व्यवस्था, सड़कों की खराब हालत, कोयला, बालू और बिजली से जुड़ी समस्याओं को सरकार की विफलता बताया।

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू, निरसा की पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता और अन्य। (फोटो जागरण)

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू, निरसा की पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता और अन्य। (फोटो जागरण)

संवाद सूत्र, कुमारधुबी( धनबाद)।  झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड की मौजूदा स्थिति को लेकर झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सरकार बनने के बाद से व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है।

सरकार सड़क के छोटे-छोटे गड्ढों को भरने तक में असमर्थ है। उन्होंने कोयला, बालू और बिजली से जुड़ी समस्याओं को भी सरकार की विफलता बताया।

कोयले पर अधिक सेस लगाने का आरोप

आदित्य साहू ने दावा किया कि अन्य राज्यों में कोयले पर जहां 22.50 रुपये तक सेस लिया जा रहा है, वहीं झारखंड में 450 रुपये और लौह अयस्क पर 650 रुपये सेस लगाए जाने की बात सामने आ रही है।

उनके अनुसार, इससे कोयले की बिक्री प्रभावित हो रही है और स्थानीय उद्यमियों को दूसरे राज्यों से कोयला मंगाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस व्यवस्था से कोयले की अवैध तस्करी को बढ़ावा मिल रहा है।

उन्होंने सीआईएसएफ की तैनाती से कोयला चोरी पर कुछ हद तक अंकुश लगने का भी दावा किया। प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे लोगों को लाभ मिल रहा है और गरीबों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह के पिता वीरेंद्र सिंह के निधन की सूचना पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शनिवार शाम कुमारधुबी पहुंचे थे। उन्होंने दिवंगत वीरेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। मौके पर पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता सहित भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- धनबाद के होटल में रईसजादों का तांडव, बाउंसरों से मारपीट के बाद दिखाई धौंस; 5 थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

यह भी पढ़ें- पटना-धनबाद इंटरसिटी समेत चार ट्रेनों का कुमारधुबी स्टेशन पर ठहराव संभव, ऑपरेशनल व्यवहार्यता की चल रही जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।