विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना-धनबाद इंटरसिटी समेत चार ट्रेनों का कुमारधुबी स्टेशन पर ठहराव संभव, ऑपरेशनल व्यवहार्यता की चल रही जांच

Published: Sat, 10 Oct 2026 04:44 PM (IST)

कुमारधुबी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने वाली है, रेलवे ने 4 एक्सप्रेस ट्रेनों ...और पढ़ें

कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर पटना-धनबाद इंटरसिटी के ठहराव की उम्मीद। (प्रतीकात्मक फोटो)

कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर पटना-धनबाद इंटरसिटी के ठहराव की उम्मीद। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. कुमारधुबी स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की मांग पूरी होने वाली।

  2. चार एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव जांच हेतु भेजा।

  3. सांसद ढुल्लू महतो के निरंतर प्रयासों से मिली सफलता।

संवाद सूत्र, चिरकुंडा: कुमारधुबी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने के कगार पर है। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के निरंतर प्रयास से इस दिशा में एक बड़ी बाधा पार हो गई है।

भारतीय रेल ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि कुमारधुबी स्टेशन पर 4 महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के प्रस्ताव को ऑपरेशनल व्यवह्यता (Operational Feasibility) की जांच के लिए आगे भेज दिया गया है। रेलवे की भाषा में इसका मतलब है कि ठहराव की फाइल अब अंतिम चरण में है।

चार ट्रेनों के ठहराव का भेजा गया प्रस्ताव 

1. 13331/32 - धनबाद - पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस

2. 18105/06 - राउरकेला - जयनगर एक्सप्रेस

3. 18119/20 - टाटा - जयनगर एक्सप्रेस

4. 13403/04 - रांची - भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस

इन ट्रेनों के रुकने से

कुमारधुबी, चिरकुंडा, निरसा और मैथन क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। पटना, जयनगर, भागलपुर और राउरकेला जाने वाले यात्रियों को अब धनबाद या आसनसोल नहीं जाना पड़ेगा।

सांसद कार्यालय के अनुसार, 'रेल सुविधा से बढ़ेगा कुमारधुबी का विकास' के संकल्प के साथ सांसद लगातार रेल मंत्रालय के संपर्क में थे। रेलवे बोर्ड द्वारा फिजिबिलिटी रिपोर्ट आते ही बहुत जल्द कुमारधुबी स्टेशन में इन ट्रेनों के विधिवत ठहराव की घोषणा कर दी जाएगी।

कुमारधुबी स्टेशन में ट्रेनों के ठहराव को लेकर भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और वह हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सांसद ढुलू महतो के नेतृत्व में रेल मंत्री अश्विन वैष्णव से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया था और रेल मंत्री के द्वारा आश्वासन भी मिला था।

रेल मंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नेता अशोक मंडल, जयप्रकाश सिंह, चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, रानी केराई आदि लोगों ने रेल मंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपा जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे प्रबंधन ने 12 घंटे रिजर्वेशन काउंटर का शुभारंभ किया।

वहीं भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों के सुविधा के लिए स्टेशन के टिकट काउंटर के समीप स्थित पार्क में फुट ओवरब्रिज व स्लाइडर का भी निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर CJP के धरने का ट्रेनों पर आज भी असर, नई दिल्ली से नहीं चलेंगी हावड़ा-सियालदह राजधानी

यह भी पढ़ें- झारखंड से बिहार जाना होगा आसान, टाटा-बक्सर स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से