विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand: गुमला में धारदार हथियार से गला काटकर 5 साल की बच्ची की हत्या, आंगनबाड़ी सेविका के घर छोड़ गई थी मां

By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
Published: Wed, 03 May 2023 12:50 PM (IST)Updated: Wed, 03 May 2023 12:54 PM (IST)

Gumla Girl Murder गुमला के बंबियारी गांव में आंगनबाड़ी सेविका के घर में पांच साल की बच्ची की हत्या कर ...और पढ़ें

गुमला में आंगनबाड़ी सेविका के घर में बच्ची की हत्या
गुमला में आंगनबाड़ी सेविका के घर में बच्ची की हत्या

गुमला, जागरण संवाददाता। गुमला जिले में धारदार हथियार से पांच साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप आंगनबाड़ी सेविका के देवर पर लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला बसिया थाना क्षेत्र के बंबियारी गांव का है। रंजीत सिंह की पांच साल की मासूम बच्ची रितिका कुमारी की बुधवार सुबह गांव के ही 25 वर्षीय रवि सिंह नामक युवक ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या से गांव में सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि बच्ची की मां रुकमणी देवी बुधवार सुबह अपनी बेटी रितिका को घर के बगल में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र छोड़ने गई थीं लेकिन उस समय आंगनबाड़ी केंद नहीं खुला था। इस कारण रुकमणी देवी ने बच्ची को आंगनबाड़ी सेविका के घर में छोड़ दिया।

आरोप है कि आंगनबाड़ी सेविका का देवर रवि सिंह बच्ची को अपने कमरे में ले गया और धारदार हथियार से उसपर वार करने लगा। मासूम की चीख सुनकर आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, तब कर रवि अपने कमरे से फरार हो चुका था। वहीं, लोगों ने देखा बच्ची खून से लथपथ पड़ी हुई थी।

स्थानीय लोग आननफानन में बच्ची को तुरंत लेकर रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बसिया पुलिस बंबियारी गांव पहुंची और हत्या आरोपी रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी छोटू उरांव ने बताया कि हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्यारोपित से पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।