शिक्षा विकास की पहली सीढ़ी : विधायक
गुमला : शिक्षित समाज से ही विकसित राष्ट्र की कल्पना को साकार किया जा सकता है। शिक्षा ही विकास की पहली सीढ़ी है। शिक्षा की ज्योति से ही समाज में अंधविश्वास को दूर किया जा सकता है। रविवार को पालकोट रोड स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए विधायक कमलेश उरांव ने उक्त बातें कहीं। श्री उरांव ने कहा कि ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल गुमला में शिक्षा की ज्योति फैला रही है।
विद्यालय बच्चों के विकास के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दे रही है। श्री उरांव ने कहा कि पूरे जिले में विद्यालय की अलग पहचान बन गई है। उप विकास आयुक्त पुनई उरांव ने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक उत्थान का सशक्त माध्यम है। जिले के कई छात्र जेपीएससी परीक्षा में सफलता अर्जित कर जिले का नाम रोशन किए हैं। बच्चे देश के भविष्य हैं। इनको बेहतर शिक्षा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऑक्सफोर्ड स्कूल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में बेहतर प्रयास कर रही है। नगर पंचायत के अध्यक्ष राजू कच्छप ने कहा कि ऑक्सफोर्ड स्कूल समाज में शिक्षा की ज्योति जला रही है। वे विद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संध्या रानी गुप्ता ने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है। विद्यालय में बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान की जा रही है। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती की गई। वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा देश के सभी राज्यों के वेशभूषा को प्रदर्शित कर अनेकता में एकता का संदेश लोगों को दिया। कार्यक्रम में यशवंत कुमार सिंह, चितरंजन मिश्रा, शिव कुमार गोंझू, किशोर प्रजापति, रामशेखर कुमार, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।